‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत विकसित भारत-2047 की थीम पर जिला स्तरीय प्रतियोगिता आयोजित
-प्रतियोगिताओं में विभिन्न स्कूलों के करीब 400 विद्यार्थियों ने लिया भाग
-चित्रकला व भाषण के माध्यम से विद्यार्थियों ने रखे अपने विचार
-विद्यार्थियों में रचनात्मकता और राष्ट्र निर्माण की भावना को मिला प्रोत्साहन
Posted On:
22 Sep 2026 6:36PM
पलवल, 22 सितंबर। सरकार द्वारा चलाए जा रहे ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत जिला प्रशासन की ओर से शिक्षा विभाग पलवल के सहयोग से उपायुक्त डा. जयेन्द्र सिंह छिल्लर के मार्गदर्शन में ‘मेरे सपनों का भारत’ चित्र सेवा सहित भाषण प्रतियोगिता का ‘विकसित भारत-2047’ की थीम पर जिला स्तरीय चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न विद्यालयों से लगभग 400 विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।चित्रकला प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने अपनी कल्पनाशीलता और रचनात्मक प्रतिभा के माध्यम से वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने की परिकल्पना को रंगों के जरिए प्रस्तुत किया। वहीं, भाषण प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने विकसित भारत के निर्माण में शिक्षा, विज्ञान, तकनीक, पर्यावरण संरक्षण, आत्मनिर्भरता तथा युवाओं की भूमिका जैसे विभिन्न विषयों पर अपने विचार व्यक्त किए।प्रतियोगिता के दौरान विद्यार्थियों ने देश के उज्ज्वल भविष्य के प्रति अपनी सोच और संकल्प को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में रचनात्मकता, अभिव्यक्ति कौशल तथा राष्ट्र निर्माण के प्रति जागरूकता को बढ़ावा देना रहा। जिला शिक्षा विभाग की ओर से विद्यार्थियों को ऐसे आयोजनों में बढ़-चढकऱ भाग लेने के लिए प्रेरित किया गया। प्रतियोगिता ने विद्यार्थियों को ‘विकसित भारत-2047’ के संकल्प से जुडऩे तथा अपने विचारों को मंच प्रदान करने का अवसर दिया।
*****
(Release ID: 7042)