जिला स्तर पर आधार संबंधी गतिविधियों की प्रभावी निगरानी के लिए समिति गठित
-उपायुक्त डा. जयेन्द्र सिंह छिल्लर को बनाया गया है समिति का अध्यक्ष, अतिरिक्त उपायुक्त उत्सव आनंद हैं संयोजक
-हर तीन माह में होगी समिति की बैठक, आधार केंद्रों व सेवाओं की होगी समीक्षा
आधार से जुड़ी योजनाओं, शिकायतों व फर्जी गतिविधियों पर रहेगी विशेष नजर
Posted On:
22 Sep 2026 6:39PM
पलवल, 22 सितंबर। हरियाणा सरकार के सूचना प्रौद्योगिकी, इलेक्ट्रॉनिक्स एवं संचार विभाग द्वारा जिला स्तर पर आधार संबंधी गतिविधियों की प्रभावी निगरानी तथा आधार से जुड़े विभिन्न मुद्दों के समाधान के लिए जिला स्तरीय आधार निगरानी समितियों का गठन किया गया है। समिति का उद्देश्य जिला में आधार नामांकन एवं अपडेट सेवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने के साथ-साथ आधार से संबंधित समस्याओं के समाधान के लिए प्रभावी निगरानी तंत्र स्थापित करना है।जिला स्तरीय निगरानी समिति के अध्यक्ष संबंधित उपायुक्त डा. जयेन्द्र सिंह छिल्लर हैं। पुलिस अधीक्षक, लीड बैंक के प्रतिनिधि/प्रबंधक, जिला समन्वयक सीएससी ई-गवर्नेंस, उप प्रणाली कार्यकारी अधिकारी, जिला शिक्षा अधिकारी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग, भारतीय डाक एवं इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक के जिला प्रमुख तथा यूआईडीएआई के महानिदेशक के प्रतिनिधि समिति के सदस्य बनाए गए हैं। अतिरिक्त उपायुक्त उत्सव आनंद को समिति का संयोजक बनाया गया है।जिला स्तरीय निगरानी समिति के अध्यक्ष उपायुक्त डा. जयेन्द्र सिंह छिल्लर ने बताया कि समिति की बैठक कम से कम प्रत्येक तीन माह में एक बार आयोजित की जाएगी तथा बैठक की कार्यवाही सभी सदस्यों को आवश्यक कार्रवाई के लिए उपलब्ध कराई जाएगी। समिति आधार नामांकन एवं अपडेट केंद्रों की आवश्यकता, नए केंद्रों की स्थापना तथा ऐसे क्षेत्रों में केंद्रों की उपलब्धता की समीक्षा करेगी, जहां अभी पर्याप्त सुविधा उपलब्ध नहीं है। इसके अलावा सभी आयु वर्गों में आधार कवरेज तथा बच्चों के अनिवार्य बायोमेट्रिक अपडेट की प्रगति पर भी निगरानी रखी जाएगी।उपायुक्त डा. जयेन्द्र सिंह छिल्लर ने बताया कि जिला स्तरीय निगरानी समिति द्वारा यूआईडीएआई, राज्य रजिस्ट्रार तथा सीएससी ई-गवर्नेंस के माध्यम से जिला, उपमंडल एवं ब्लॉक स्तर पर आधार सेवा केंद्रों की स्थापना, आधार लिंक्ड बर्थ रजिस्ट्रेशन, आधार में मोबाइल नंबर अपडेट तथा विभिन्न सरकारी योजनाओं में आधार के उपयोग से संबंधित मामलों की समीक्षा की जाएगी। इसके साथ ही आधार से जुड़ी फर्जी गतिविधियों की निगरानी, आधार नामांकन केंद्रों की कार्यप्रणाली, संबंधित शिकायतों एवं सीआरएम मामलों के अनुपालन की समीक्षा भी समिति करेगी। आवश्यकता के अनुसार समिति के अध्यक्ष द्वारा अनुमोदित अन्य आधार संबंधी विषयों पर भी विचार किया जाएगा।000
*****
(Release ID: 7044)