राजस्व कार्यों के निपटारे में न हो अनावश्यक देरी : उपायुक्त
-उपायुक्त डा. जयेन्द्र सिंह छिल्लर ने किया पलवल पटवार घर का निरीक्षण
-पोर्टल पर म्यूटेशन कार्य की ली जानकारी
-राजस्व सेवाओं को समयबद्ध तरीके से पूरा करने पर दिया जोर
-उपायुक्त डा. छिल्लर ने की राजस्व रिकॉर्ड एवं ऑनलाइन कार्यप्रणाली की समीक्षा
Posted On:
22 Sep 2026 6:46PM
पलवल, 22 सितंबर। उपायुक्त डा. जयेन्द्र सिंह छिल्लर ने मंगलवार को पलवल स्थित पटवार घर का निरीक्षण किया और संबंधित पटवारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने निरीक्षण के दौरान पटवार घर में उपलब्ध व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा राजस्व रिकॉर्ड का निरीक्षण करते हुए राजस्व विभाग से संबंधित कार्यों की प्रगति के बारे में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने निरीक्षण के उपरांत पटवारियों के साथ बैठक कर पोर्टल पर किए जा रहे विभिन्न कार्यों की समीक्षा की।उपायुक्त डा. जयेन्द्र सिंह छिल्लर ने इस दौरान विशेष रूप से म्यूटेशन (इंतकाल) से संबंधित मामलों की स्थिति की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने पोर्टल पर लंबित एवं निपटाए गए म्यूटेशन मामलों की प्रगति के बारे में पटवारियों से जानकारी प्राप्त की तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि राजस्व विभाग से जुड़ी सेवाएं आमजन के लिए महत्वपूर्ण हैं। इसलिए नागरिकों से संबंधित कार्यों को निर्धारित समय-सीमा में पूरा किया जाना चाहिए। उन्होंने पटवारियों को निर्देश दिए कि पोर्टल पर दर्ज मामलों को नियमित रूप से अपडेट किया जाए तथा म्यूटेशन सहित अन्य राजस्व कार्यों के निपटारे में अनावश्यक देरी न हो।उपायुक्त ने पटवार घर में कार्यरत कर्मचारियों से उनकी कार्यप्रणाली और कार्य से संबंधित आवश्यकताओं के बारे में भी जानकारी ली। उन्होंने कहा कि ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से उपलब्ध कराई जा रही राजस्व सेवाओं का उद्देश्य लोगों को पारदर्शी एवं सुगम सेवाएं उपलब्ध कराना है। उन्होंने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देश दिए कि वे अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी जिम्मेदारी के साथ करें और आमजन की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान सुनिश्चित करें। उन्होंने राजस्व रिकॉर्ड को व्यवस्थित रखने तथा ऑनलाइन एवं ऑफलाइन रिकॉर्ड में आवश्यक समन्वय बनाए रखने पर भी जोर दिया।फोटो परिचय--01,02--।000
*****
(Release ID: 7049)