azadi ka amrit mahotsav

अंतर्राष्ट्रीय शांति दिवस पर राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय अम्बाला छावनी में आयोजित हुआ मानवता और शांति- संदेश कार्यक्रम

Posted On: 23 Sep 2026 3:12PM
PrintRelease अंतर्राष्ट्रीय शांति दिवस पर राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय अम्बाला छावनी में आयोजित हुआ मानवता और शांति- संदेश कार्यक्रम
अम्बाला, 23  सितम्बर :
-
अंतर्राष्ट्रीय शांति दिवस के अवसर पर राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय अम्बाला छावनी में मानवता और शांति-संदेश कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में विद्यार्थियों एवं स्टाफ सदस्यों ने भाग लिया।
कार्यक्रम के दौरान अंतर्राष्ट्रीय शांतिदूत प्रेम रावत का वीडियो संदेश दिखाया गया। प्रेम रावत पिछले छह दशकों से भी अधिक समय से मानवता, आंतरिक शांति और जीवन की वास्तविक समझ का संदेश विश्व भर में दे रहे हैं। अपने संदेश में उन्होंने कहा कि शांति हम सबके जीवन के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। कई बार हम इसकी अहमियत को भूल जाते हैं, लेकिन यही वह चीज़ है जिसकी हमारे हृदय को तलाश है। यही इस दुनिया में बदलाव लाने वाला हैए यही इस धरती पर रहने वाले हर एक इंसान की प्यास है। इस संदेश के माध्यम से लोगों को जीवन में शांति और मानवता के महत्व को समझने तथा अपने भीतर शांति का अनुभव करने के लिए प्रेरित किया गया।
इस अवसर पर टीम के सदस्य अनिल कुमार, जयपाल और गुलज़ार सिंह ने कार्यक्रम में हिस्सा लिया और छात्रों व स्टाफ से बातचीत की। कार्यक्रम के बादए कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ देश राज को प्रेम रावत जी की किताब श्श्वास भेंट की गई। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों में उत्साह देखने को मिला। इस कार्यक्रम के में प्रिंसिपल डॉ देश राज के साथ-साथ प्रोफ़ेसर शगुन आहूजा, रजनी सैनी और रवींद्र ने इस कार्यक्रम के आयोजन में सहयोग दिया।

 

*****

 


(Release ID: 7060)