azadi ka amrit mahotsav

*सेवा संकल्प अभियान के तहत 24 सितंबर को जिला स्तरीय चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता का होगा आयोजन*

*- केंद्रीय सहकारिता राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर होंगे मुख्य अतिथि*

*प्रतियोगिता का आयोजन डी.ए.वी. पब्लिक स्कूल ऑडिटोरियम, सेक्टर-14, फरीदाबाद में किया जाएगा*

Posted On: 23 Sep 2026 9:18PM


*फरीदाबाद, 23 सितंबर।*

सेवा संकल्प अभियान-2026 के तहत विद्यार्थियों में रचनात्मकता, अभिव्यक्ति एवं सामाजिक सरोकारों के प्रति जागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से 24 सितंबर 2026 को जिला स्तरीय चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। प्रतियोगिता का आयोजन डी.ए.वी. पब्लिक स्कूल ऑडिटोरियम, सेक्टर-14, फरीदाबाद में किया जाएगा। कार्यक्रम में केंद्रीय सहकारिता राज्यमंत्री श्री कृष्णपाल गुर्जर मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे।

जिला शिक्षा अधिकारी अंशु सिंगला ने बताया कि चित्रकला प्रतियोगिता के लिए ऑनलाइन पंजीकरण करवाने वाले विद्यार्थी तथा ब्लॉक स्तरीय भाषण प्रतियोगिता में विजेता रहे विद्यार्थी अपने प्रभारी शिक्षकों के साथ जिला स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे। प्रतियोगिता के लिए विद्यार्थियों की रिपोर्टिंग प्रातः 8:30 बजे निर्धारित की गई है।

उन्होंने बताया कि चित्रकला प्रतियोगिता में भाग लेने वाले विद्यार्थी अपनी आवश्यक चित्रकला सामग्री साथ लेकर आएं। विद्यालय प्रमुखों एवं संबंधित शिक्षकों से विद्यार्थियों की निर्धारित समय पर कार्यक्रम स्थल पर उपस्थिति सुनिश्चित करने का आह्वान किया गया है।

जिला स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन सेवा संकल्प अभियान के उद्देश्यों के अनुरूप विद्यार्थियों की प्रतिभा को मंच प्रदान करने तथा उनमें रचनात्मक सोच एवं सामाजिक विषयों के प्रति संवेदनशीलता विकसित करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है।

 

*****

 


(Release ID: 7129)