कैथल, 25 सितंबर। एसडीएम संजय कुमार ने किसानों से अपील की है कि जिन किसानों ने अभी तक अपनी फसल का मेरी फसल मेरा ब्यौरा पोर्टल पर पंजीकरण नहीं करवाया है, वे 26 व 27 सितंबर यानी छुट्टी वाले दिन भी पंजीकरण करवा सकते हैं। किसान अपने नजदीक सभी खंड कृषि अधिकारी कार्यालय, तहसील कार्यालय व सरल केंद्र कैथल में अपनी फसल का पंजीकरण करवा सकते है। किसानों को किसी प्रकार की परेशानी आने पर संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों से संपर्क कर सकते हैं। किसान अंतिम तिथि का इंतजार न करें और जल्द से जल्द अपनी फसल का पंजीकरण करवाएं।
*****