azadi ka amrit mahotsav

सेवा संकल्प अभियान के तहत विद्यार्थियों ने चलाया स्वच्छता अभियान

Posted On: 25 Sep 2026 4:05PM

सिरसा, 25 सितंबर। सेवा संकल्प अभियान के तहत राजकीय आईटीआई नाथूसरी चौपटा के विद्यार्थियों ने बस स्टैंड नाथूसरी चौपटा तथा राजकीय आईटीआई के सिरसा रोड की तरफ स्थित गेट के आसपास  ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान चलाया। इस दौरान आईटीआई के विद्यार्थियों ने स्वच्छता अभियान में बढ़-चढक़र भाग लेते हुए विभिन्न स्थानों पर साफ-सफाई की।

राजकीय आईटीआई नाथूसरी चौपटा के प्रिंसिपल बुधराम ने बताया कि विद्यार्थियों ने सडक़ किनारे एवं आसपास जमा कचरे को एकत्रित कर स्वच्छता का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि स्वच्छ वातावरण स्वस्थ जीवन के लिए आवश्यक है। विद्यार्थियों द्वारा चलाए गए इस अभियान का उद्देश्य आमजन को स्वच्छता के प्रति जागरूक करना तथा अपने आसपास के क्षेत्र को साफ-सुथरा रखने के लिए प्रेरित करना है।



 

*****

 


(Release ID: 7320)