Administrator General & Official Trusty and Treasurer, Charitable Endoments
azadi ka amrit mahotsav

दीनदयाल लाडो लक्ष्मी योजना के दूसरे चरण के लिए पंजीकरण शुरू:विश्राम कुमार मीणा

पात्र महिलाएं ऐप डाउनलोड कर घर बैठे कर सकती है अपना पंजीकरण, पात्र महिलाओं को हर माह मिलेगी 2100 रुपये की वित्तीय सहायता

Posted On: 25 Sep 2026 2:39PM

कुरुक्षेत्र 25 सितंबर उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने कहा कि महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण और स्वावलंबन की दिशा में एक बड़ा कदम उठाते हुए सरकार ने दीनदयाल लाडो लक्ष्मी योजना के दूसरे चरण की आधिकारिक शुरुआत कर दी है। योजना के इस नए चरण में पात्रता के दायरे को बढ़ाते हुए अब 1.80 लाख रुपये तक की वार्षिक पारिवारिक आय वाले परिवारों की महिलाओं को भी शामिल कर लिया गया है। इस महत्वपूर्ण विस्तार से राज्य की लगभग 17 लाख अतिरिक्त महिलाओं को सीधे तौर पर लाभ मिलेगा। इस योजना का लाभ मिलने के बाद भी उनके सारे सरकारी लाभ जारी रहेंगे। इस योजना के तहत पात्र लाभार्थी महिलाओं को प्रति माह 2100 रुपये की वित्तीय सहायता सीधे उनके बैंक खातों में (डीबीटी के माध्यम से) ट्रांसफर की जाएगी। योजना के दूसरे चरण के लिए पंजीकरण की प्रक्रिया सभी जिलों और उप-मंडलों में शुरू की जा चुकी है।
उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने कहा कि योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए पात्र महिलाएं आवेदन कर सकती है। आवेदन की प्रक्रिया को सरल और सुविधाजनक बनाने के लिए डिजिटल एवं ऑफलाइन दोनों माध्यम उपलब्ध कराए गए हैं। डिजिटल माध्यम से पात्र महिलाएं अपने स्मार्टफोन पर लाडो लक्ष्मी योजना डाउनलोड कर घर बैठे अपना पंजीकरण कर सकती है। इसके अलावा, जो महिलाएं ऑफलाइन माध्यम से आवेदन करना चाहती हैं, वे अपने नजदीकी समाज कल्याण अधिकारी कार्यालय, सीएससी सेंटर या जिला में आयोजित किए जा रहे सेवा सेतु शिविर में उपलब्ध सहायता काउंटरों के माध्यम से आवेदन कर सकती हैं। उन्होंने जिला की सभी पात्र महिलाओं से अपील की है कि वे योजना की पात्रता सुनिश्चित करने के बाद बिना किसी देरी के अपना पंजीकरण करवाएं और योजना के तहत मिलने वाली 2100 रुपये की मासिक वित्तीय सहायता का लाभ उठाएं।


 

*****

 


(Release ID: 7331)