CM Press Release
पंजाब की जनता भाजपा की सरकार बनाने के लिए तैयार- मुख्यमंत्री
एक मजबूत एवं विकसित प्रदेश बनाने का संकल्प के लिए एकजुट होकर करें कार्य
Posted On:
26 Sep 2026 12:52PM
पंजाब की जनता भाजपा की सरकार बनाने के लिए तैयार- मुख्यमंत्री
एक मजबूत एवं विकसित प्रदेश बनाने का संकल्प के लिए एकजुट होकर करें कार्य
चण्डीगढ, 26 सितम्बर - हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में पंजाब को नशा मुक्त बनाने के लिए यात्रा निकाली जा रही है। इसलिए पंजाब के लोगों को नशे के खिलाफ एकजुट होकर खड़े होना चाहिए ताकि पंजाब को नशामुक्त बनाने के साथ साथ आर्थिक रूप से भी सशक्त बनाया जा सके।
मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी संत कबीर कुटीर में नवांशहर से आए जन प्रतिनिधियों को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने टैम्पो युनियन के प्रधान कमलजीत राणा की टीम को पार्टी का प्रतीक फटका पहनाकर भाजपा में शामिल किया ओर पार्टी के परिवार शामिल होने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उन्होंने पार्टी में सभी का अभिनन्दन एवं स्वागत करते हुए कहा कि आज आप लोगों ने सही निर्णय लिया है जिसकी पंजाब के लोगों को अब बहुत आवश्यकता है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस व आम आदमी पार्टी के नेतृत्व एवं गलत नीतियों की बदौलत आज पंजाब को पीछे धकेल दिया है। आम आदमी की सरकार कांगे्रस से भी ज्यादा भ्रष्टाचारी निकली है। इस सरकार ने पंजाब सूबे को बर्बाद करने का काम किया है। इसलिए अब सूबे की जनता ने पंजाब में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा की सरकार बनाने और एक मजबूत एवं विकसित प्रदेश बनाने का दृढ निश्चय कर लिया है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि आप व कांग्रेस ने भी युवाओं को रोजगार, भ्रष्टाचार व नशा मुक्त शासन, किसानों की खुशहाली वादा किया था, लेकिन अब इन खोखले वादो से जनता परेशान हो चुकी है। अब पंजाब की जनता ने बदलाव लाने का मन बना लिया है। उन्होंने कहा कि पंजाब की जनता ने गलत नीतियों के कारण कांग्रेस को बाहर का रास्ता दिखाया। अब आम आदमी की सरकार को भी बाहर का रास्ता दिखाएगी।
आप सरकार ने शहीद भगत सिंह का नाम लेकर भी झूठ बोला
मुख्यमंत्री ने कहा कि आप के मुखिया केजरीवाल ने ईमानदारी और 20 लाख युवाओं को रोजगार देने के साथ ही शहीद भगत सिंह का नारा दिया। जिससे लोग उनके बहकावे में आ गए। उसने भी पंजाब की जनता के साथ बड़ा धोखा किया है। सरदार भगत सिंह ने यह सोचकर कुर्बानी दी थी, कि हमारी आने वाली पीढियां खुली हवा में संास लेकर सुरकि्षत जीवन व्यतीत कर सकें। आप सरकार ने उनका भी अपमान करने का काम किया। पंजाब की जनता से माफी मांगनी चाहिए कि शहीद भगत सिंह का नाम लेकर झूठ बोला है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि अब यह आम आदमी नहीं है, वह खास आदमी है जिसे युवाओं की कोई चिन्ता नहीं। पंजाब प्रदेश नहीं, बलि्क संस्कृति, सोच का जज्बा है और देश का नम्बर एक का सुबा रहा है। यह गुरूओं पीर, शहीदों और वीरों की पवित्र भूमि है। यहां के लोग बड़े मेहनती हैं और आपसी प्यार व स्नेह के साथ जीवन व्यतीत करते हैं।
श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि पंजाब की जनता ने उन्हें 5 साल का समय दिया। इस कार्यकाल में बेहतर कार्य कर जनता की सेवा करनी चाहिए। लेकिन आप व कांग्रेस सरकार ने केवल पंजाब व यहां के भोले लोगों को लूटने का काम किया है। उन्होंने कहा कि अगर बेहतर कार्य करते तो पंजाब की जनता उन्हें हरियाणा में भाजपा की तर्ज दोबारा ही नहीं बलि्क तीसरी बार भी मौका देती।
मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा में युवाओं को केवल 18 माह में 45 हजार नौकरियां देने का काम किया है। इसके अलावा 5600 युवाओं के इन्टरव्यू चल रहे हैं तथा 8500 युवाओं की परीक्षा पेपर हो गये है। जल्द ही इनके परिणाम निकाले जाएगें और इसके बाद और भर्ती भी निकाली जाएगी। उन्होंने कहा कि पंजाब में भाजपा सरकार बनते ही हरियाणा की तर्ज पर कार्य होगा और सभी जनकल्याणकारी नीतियां को हुबहु कि्रयानि्वत कर लोगों को लाभ दिया जाएगा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा में एजेंटों को सख्त निर्देश दिए गए हैं कि वे डंकी रूट से भेजने वाले युवाओं का भी पूरा बायोडाटा रखेगें। यदि एजेंट गलत रिपोर्ट देंगे तो उनके केन्द्र सील कर दिए जाएगेें। इसके लिए विदेश सेवा विभाग बनाया गया है। उन्होंने कहा कि यह विभाग युवाओं के लिए विदेशों से वैकेंसी लेकर आते हैं। इसके बाद युवाओं का चयन कर विदेशों में भेजा जाता है। इसके लिए कोई धनराशि खर्च नहीं की जाती, विदेश जाने वाले युवा को केवल टिकेट के पैसे ही देने पड़ते हैं।
प्रदेश के लोक निर्माण विभाग के मंत्री रणबीर गंगवा ने लोगों को सम्बोधित करते हुए कहा कि हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी जहां भी प्रचार के लिए गए हैं, वहां पार्टी संगठन मजबूत हुआ है और सरकार बनाकर आए हैं। इससे पहले महाराष्ट्र, दिल्ली, आसाम में गए वहां भी भाजपा सरकार बनी। उन्होंने कहा कि अब पंजाब का दौरा कर रहे हैं, यहां भी भाजपा टीम में इजाफा हो रहा है। इससे स्पष्ट लगता है कि पंजाब में बदलाव का समय आ गया है।
श्री गंगवा ने कहा कि हरियाणा प्रदेश में जनता से किए अधिकांश वादे पूरे किए गए हैं और अन्य वादों पर कार्य चल रहा है। उन्होंने कहा कि पंजाब में भी सरकार बनते ही पहले दिन से बेहतर कार्य किए जाएगें और पंजाब को नशा मुक्त बनाने के साथ ही आर्थिक रूप से भी सशक्त एवं खुशहाल बनाया जाएगा।
इस अवसर पर नवांशहर जिला प्रभारी जितेन्द्र अटवाल, कपूर सिंह, कपिल कुणाल, अशोक बलौचा, दलीप सिंह, जावेद, बलविन्द्र, गौरवा गाबा, यादवेन्द्र, मुख्यमंत्री के ओएसडी बी बी भारती, राकेश संधु, विदेश सेवा सलाहाकार पवन चैधरी सहित सैंकड़ों की संख्या मे पंजाब के लोग मौजूद रहे।
क्रमांक 2026
*****
(Release ID: 7454)