azadi ka amrit mahotsav

सेवा संकल्प अभियान के तहत घरौंडा ऑडिटोरियम में सेवा सेतु शिविर 5 को: एसडीएम

विभिन्न विभागों के स्टॉलों के माध्यम से आमजन को दी जाएगी योजनाओं की जानकारी, मौके पर होगा समस्याओं का समाधान: एसडीएम

Posted On: 01 Oct 2026 5:04PM
PrintRelease
 करनाल, 01 अक्तूबर।  एसडीएम अनुभव मेहता ने बताया कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के जनसेवा के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में जिला करनाल में 17 अक्टूबर तक सेवा संकल्प अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत विभिन्न जनकल्याणकारी एवं सामाजिक गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में घरौंडा विधानसभा क्षेत्र में 5, 7 व 9 अक्तूबर को सेवा सेतु शिविर आयोजित किए जाएंगे।

 एसडीएम ने बताया कि  5 अक्तूबर  को घरौंडा ऑडिटोरियम में सेवा सेतु शिविर आयोजित किया जाएगा। इन सेवा सेतु शिविरों के माध्यम से आमजन को सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं एवं सेवाओं की जानकारी एक ही स्थान पर उपलब्ध करवाई जाएगी। विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाए जाएंगे, जहां नागरिकों को योजनाओं की पात्रता, आवेदन प्रक्रिया तथा उपलब्ध सेवाओं के बारे में जानकारी दी जाएगी। साथ ही नागरिक अपनी समस्याएं संबंधित विभाग के अधिकारियों के समक्ष रख सकेंगे और मौके पर ही समस्याओं का समाधान किया जाएगा।

 उन्होंने बताया कि प्रशासन का उद्देश्य सेवा सेतु शिविरों के माध्यम से सरकारी योजनाओं और सेवाओं को आमजन के और अधिक करीब पहुंचाना है, ताकि पात्र नागरिकों को योजनाओं का लाभ लेने के लिए अनावश्यक रूप से विभिन्न कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें। शिविरों में विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहकर नागरिकों का मार्गदर्शन करेंगे।

 उन्होंने लोगों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में सेवा सेतु शिविरों में पहुंचकर सरकार की योजनाओं एवं सेवाओं की जानकारी प्राप्त करें। जिन नागरिकों को किसी सरकारी योजना का लाभ लेने में परेशानी आ रही है या किसी विभाग से संबंधित समस्या है, वे अपने आवश्यक दस्तावेजों के साथ कैंप में पहुंचकर संबंधित विभाग के अधिकारियों के समक्ष अपनी समस्या रख सकते हैं।

  यहां लगाए जाएंगे कैंप
 सेवा सेतु अभियान के तहत घरौंडा विधानसभा के ब्लॉक घरौंडा में 5, 7 व 9 अक्तूबर को सेवा सेतु शिविर आयोजित किए जाएंगे। इंद्री विधानसभा क्षेत्र में इंद्री ब्लॉक में 5 अक्तूबर को बीडीपीओ कार्यालय के सभागार में, 6 अक्तूबर को गांव ब्याना और गांव भादसों में सेवा सेतु शिविर लगाया जाएगा।  इसके अलावा करनाल ब्लॉक में गांव काछवा में 6 अक्तूबर को, नीलोखेड़ी ब्लॉक में 5 अक्तूबर को सामुदायिक केंद्र निगदू में, तरावड़ी ब्लॉक में 8 अक्तूबर को शिव संकीर्तन मंडल हॉल के पीछे, निसिंग/चिड़ाव ब्लॉक व नगरपालिका निसिंग में 9 अक्तूबर को, मूनक ब्लॉक में 5 व 6 अक्तूबर बीडीपीओ कार्यालय मूनक में सेवा सेतु शिविर आयोजित किए जाएंगे।

 

*****

 


(Release ID: 8109)