सेवा संकल्प अभियान के तहत जिला पलवल के 50 किसानों ने किया किसान मेले का भ्रमण
-चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय, हिसार में आयोजित हुआ किसान मेला
-किसानों ने नई तकनीक एवं उन्नत बीजों के बारे में प्राप्त किया ज्ञान
-रबी सीजन की उन्नत कृषि तकनीकों की किसानों ने ली जानकारी
-किसानों ने की प्रदेश सरकार की किसान हितैषी नीतियों की सराहना
Posted On:
02 Oct 2026 7:23PM
पलवल, 2 अक्टूबर। कृषि एवं किसान कल्याण विभाग पलवल की ओर से सेवा संकल्प अभियान के तहत उपायुक्त डा. जयेन्द्र सिंह छिल्लर के मार्गदर्शन में पलवल जिला के करीब 50 किसानों को चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय, हिसार में आयोजित रबी सीजन के किसान मेले का भ्रमण कराया गया। इस दौरान किसानों ने कृषि क्षेत्र में अपनाई जा रही आधुनिक तकनीकों, उन्नत बीजों, फसल विविधीकरण तथा वैज्ञानिक खेती के तौर-तरीकों की जानकारी प्राप्त की।किसान मेले में किसानों को रबी फसलों की बेहतर पैदावार के लिए कृषि विशेषज्ञों द्वारा महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। किसानों ने विभिन्न कृषि प्रदर्शनियों का अवलोकन करते हुए उन्नत कृषि यंत्रों, नई किस्मों तथा खेती में तकनीक के उपयोग के बारे में जानकारी हासिल की। किसानों ने कृषि वैज्ञानिकों से संवाद कर अपनी फसलों से संबंधित प्रश्न भी पूछे।किसानों ने कहा कि इस प्रकार के किसान मेलों के माध्यम से उन्हें खेती की नई तकनीकों को नजदीक से समझने और वैज्ञानिकों से सीधे जानकारी प्राप्त करने का अवसर मिलता है। इससे किसानों को अपनी खेती में आधुनिक तकनीकों को अपनाने तथा उत्पादन एवं आमदनी बढ़ाने में सहायता मिलेगी।किसानों ने सेवा संकल्प अभियान के तहत उन्हें किसान मेले का भ्रमण करवाने और कृषि संबंधी नई जानकारी उपलब्ध कराने के लिए जिला प्रशासन का आभार व्यक्त किया। किसानों ने कहा कि हरियाणा सरकार द्वारा किसानों के हित में किए जा रहे प्रयास सराहनीय हैं। ऐसे कार्यक्रम किसानों को जागरूक करने के साथ-साथ उन्हें आधुनिक एवं वैज्ञानिक कृषि की ओर आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।उपायुक्त डा. जयेन्द्र सिंह छिल्लर ने कहा कि किसानों तक कृषि वैज्ञानिकों की नवीनतम जानकारी पहुंचाना जिला प्रशासन की प्राथमिकताओं में शामिल है। किसानों को आधुनिक तकनीक एवं वैज्ञानिक खेती से जोडऩे के लिए भविष्य में भी ऐसे प्रयास निरंतर जारी रहेंगे।
*****
(Release ID: 8309)