- बेरी स्थित ब्लाक कार्यालय में मुख्य अतिथि पंचायत समिति चैयरमेन अंजू रानी ने सेवा सेतु कैम्प का किया अवलोकन
- सरकार की योजनाओं के लाभार्थी बनने सेवा सेतु कैम्प में बेरी पहुंचे ग्रामीण
बेरी(झज्जर), 03 अक्टूबर
सेवा संकल्प अभियान के तहत नागरिकों को सरकारी सेवाओं एवं जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ सहज रूप से उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से बेरी व्लाक कार्यालय परिसर में शनिवार को सेवा सेतु कैंप का आयोजन हुआ। मुख्य अतिथि के रूप में पंचायत समिति चैयरमेन अंजू रानी ने सेवा सेतु कैम्प का शुभारंभ किया। कैम्प में पहुँचने पर बीडीपीओ धर्मपाल ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया। कैंप में बड़ी संख्या में क्षेत्रवासियों ने पहुंचकर विभिन्न विभागों की योजनाओं एवं सेवाओं की जानकारी प्राप्त की और उपलब्ध सुविधाओं का लाभ उठाया। गौरतलब है कि डीसी वर्षा खांगवाल के मार्गदर्शन और एसडीएम रेणुका नांदल के निर्देश अनुसार बेरी क्षेत्र में सेवा संकल्प अभियान के तहत सेवा सेतु कैंप लगाकर लोगों को लाभान्वित किया जा रहा है।
नागरिकों को सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं, सेवाओं और कार्यक्रमों की दी जानकारी
मुख्य अतिथि
इस दौरान पंचायत समिति चैयरमेन अंजू रानी विशेष रूप ने बताया कि कैंप में विभिन्न विभागों की ओर से स्टॉल लगाए गए हैं, जहां विभागीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा किनागरिकों को सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं, सेवाओं और कार्यक्रमों की जानकारी दी जा रही है। नागरिकों को योजनाओं के लिए निर्धारित पात्रता, आवेदन प्रक्रिया तथा मिलने वाले लाभों के बारे में भी विस्तार से बताया गया।
उन्होंने कहा कि सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित किए जा रहे सेवा सेतु कैंप का उद्देश्य सरकारी योजनाओं और सेवाओं को आमजन के करीब पहुंचाना है, ताकि पात्र नागरिकों को योजनाओं की जानकारी के लिए अलग-अलग कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें और उन्हें एक ही स्थान पर आवश्यक जानकारी एवं मार्गदर्शन मिल सके।
मुख्य अतिथि अंजू रानी ने ग्रामीणों से आह्वान किया कि वे प्रशासन की ओर से शेड्यूल अनुसार सेवा सेतु कैंप में पहुंचकर विभिन्न विभागों की योजनाओं एवं सेवाओं की जानकारी प्राप्त करें और अपनी पात्रता के अनुसार सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठाएं।
स्वास्थ्य संरक्षण, स्वस्थ जीवनशैली के लिए किया प्रेरित
सेवा सेतु कैंप में स्वास्थ्य एवं आयुष विभाग की ओर से स्वास्थ्य जांच शिविर भी लगाया गया। यहां नागरिकों की स्वास्थ्य जांच करने के साथ उन्हें स्वास्थ्य संरक्षण, स्वस्थ जीवनशैली तथा आयुष पद्धति से संबंधित आवश्यक जानकारी एवं परामर्श दिया गया। इससे कैंप में आने वाले नागरिकों को सरकारी योजनाओं की जानकारी के साथ स्वास्थ्य संबंधी सुविधाओं का भी लाभ मिला।
कैंप में विभिन्न योजनाओं से संबंधित जानकारी लेने के लिए नागरिकों में उत्साह देखने को मिला। लोगों ने विभागीय स्टॉल पर पहुंचकर अपनी जरूरत के अनुसार जानकारी प्राप्त की तथा पात्रता के आधार पर योजनाओं का लाभ लेने के लिए आवश्यक प्रक्रिया को समझा। अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने आमजन को सरकार की योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर एसईपीओ सत्यवान अहलावत, ब्लाक कॉर्डिनेटर पूनम सैनी सहित अन्य स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे।
----------
फ़ोटो कैप्शन :बेरी में शनिवार को सेवा सेतु कैंप में योजनाओं की जानकारी लेते लाभार्थी।
फ़ोटो कैप्शन : बेरी ब्लाक में आयोजित सेवा सेतु कैम्प में विभागीय स्टॉल का अवलोकन करते मुख्य अतिथि एवं पंचायत समिति चैयरमेन अंजू रानी ।
-------------
*****