Sanik and Ardhsanik welfare(RSB)
azadi ka amrit mahotsav

सेवा संकल्प अभियान के तहत वीरांगनाओं एवं पूर्व सैनिकों का किया गया सम्मान

-जिला सैनिक एवं अर्धसैनिक कल्याण विभाग कार्यालय में आयोजित हुआ वीर गाथाएं एवं सैनिक सम्मान समारोह

-वीरांगनाओं ने साझा कीं वीर सैनिकों की गौरव गाथाएं

-शॉल भेंट कर वीरांगनाओं को किया सम्मानित

-पूर्व सैनिकों ने साझा किए अनुभव, सैनिक परिवारों के कल्याण पर हुई चर्चा

Posted On: 03 Oct 2026 2:58PM
PrintRelease पलवल, 3 अक्टूबर। जिला पलवल में 17 अक्टूबर तक आयोजित किए जा रहे सेवा संकल्प अभियान के कार्यक्रमों की श्रृंखला में शनिवार को उपायुक्त एवं अध्यक्ष जिला सैनिक बोर्ड डा. जयेन्द्र सिंह छिल्लर के मार्गदर्शन में विभिन्न जनकल्याणकारी एवं सामाजिक गतिविधियों का आयोजन किया गया। सैनिक एवं अर्धसैनिक कल्याण विभाग की ओर से पुराना कोर्ट परिसर पलवल स्थित जिला सैनिक एवं अर्धसैनिक कल्याण विभाग कार्यालय में वीर गाथाएं एवं सैनिक सम्मान समारोह आयोजित किया गया।
कार्यक्रम का आयोजन जिला सैनिक एवं अर्धसैनिक कल्याण विभाग पलवल के कल्याण अधिकारी कर्नल देवेंद्र सिंह ढाका के नेतृत्व में किया गया। समारोह में ब्लॉक पलवल की वीरांगनाओं एवं पूर्व सैनिकों ने भाग लिया। इस अवसर पर वीरांगनाओं ने अपने वीर सैनिकों से जुड़ी स्मृतियों एवं वीर गाथाओं को साझा करते हुए राष्ट्र सेवा में सैनिकों के योगदान को याद किया।
समारोह के दौरान वीरांगनाओं को शॉल भेंट कर सम्मानित किया गया। उनके त्याग, समर्पण एवं देश के प्रति योगदान को नमन करते हुए उनके प्रति सम्मान व्यक्त किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित पूर्व सैनिकों ने भी अपने अनुभव साझा किए तथा सैनिकों एवं उनके परिवारों के कल्याण के लिए किए जा रहे प्रयासों की सराहना की।
सेवा संकल्प अभियान के तहत जिले में समाज के विभिन्न वर्गों के सम्मान, कल्याण एवं जनसेवा से जुड़ी गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं। इसी क्रम में आयोजित इस समारोह के माध्यम से वीर सैनिकों एवं उनके परिवारों के प्रति सम्मान और कृतज्ञता की भावना को अभिव्यक्त किया गया।
कार्यक्रम में कल्याण व्यवस्थापक इंद्रजीत, हवलदार गिरीश कुमार सहित जिला सैनिक बोर्ड का समस्त स्टाफ मौजूद रहा। इसके अलावा ब्लॉक पलवल की वीरांगनाएं एवं पूर्व सैनिक भी समारोह में उपस्थित रहे।

 

*****

 


(Release ID: 8342)