azadi ka amrit mahotsav

सेवा संकल्प अभियान : कहानी बदलाव की

सरकार द्वारा कराए गए विकास से गांव स्वामीका में जर्जर सडक़ का सुगम मार्ग में हुआ कायापलट

-गांव में पक्की नालियों और बेहतर सुविधाओं से ग्रामीणों को मिली राहत

-बारात घर और पंचायत घर बने गांव के विकास की पहचान

-हरियाणा सरकार के सहयोग से गांव में हुआ उल्लेखनीय विकास

Posted On: 03 Oct 2026 2:57PM
PrintRelease पलवल, 3 अक्टूबर। हरियाणा सरकार द्वारा गांवों के समग्र विकास को प्राथमिकता देते हुए मूलभूत सुविधाओं को मजबूत किया जा रहा है। सेवा संकल्प अभियान : कहानी बदलाव की के तहत गांव स्वामीका में हुए विकास कार्य ग्रामीणों के जीवन में आए सकारात्मक बदलाव को दर्शाते हैं। मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में सडक़, जल निकासी और सामुदायिक सुविधाओं के विकास पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।
गांव स्वामीका निवासी एक ग्रामीण ने बताया कि जिस सडक़ पर वे खड़े हैं, वहां पहले जगह-जगह करीब 5 से 6 फीट तक गहरे गड्ढे हुआ करते थे। सडक़ की खराब स्थिति के कारण ग्रामीणों को आवागमन में काफी परेशानी का सामना करना पड़ता था। अब सरकार और ग्राम पंचायत के सहयोग से इस सडक़ की पूरी तरह कायापलट हो चुकी है। सडक़ के दोनों ओर साफ-सुथरी और व्यवस्थित नालियों का निर्माण होने से जल निकासी की व्यवस्था भी बेहतर हुई है।
ग्रामीण ने बताया कि गांव में बारात घर का निर्माण भी बेहतर ढंग से किया गया है, जिससे ग्रामीणों को सामाजिक एवं पारिवारिक आयोजनों के लिए सुविधा मिली है। इसी प्रकार पंचायत घर भी सुंदर एवं व्यवस्थित बनाया गया है, जो गांव के विकास की तस्वीर को सामने रखता है। उन्होंने कहा कि ग्राम सरपंच और हरियाणा सरकार के सहयोग से गांव में अनेक विकास कार्य करवाए गए हैं। इन कार्यों से ग्रामीणों को बेहतर सुविधाएं मिली हैं और गांव की तस्वीर में सकारात्मक बदलाव आया है।
ग्रामीण ने विकास कार्यों के लिए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व वाली हरियाणा सरकार तथा ग्राम पंचायत का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा गांवों के विकास पर दिया जा रहा ध्यान ग्रामीणों के लिए सुविधाजनक और बेहतर वातावरण तैयार करने में सहायक साबित हो रहा है। गांव स्वामीका में हुए विकास कार्य सेवा संकल्प अभियान के तहत बदलाव और जनसुविधाओं के विस्तार की एक प्रेरक तस्वीर प्रस्तुत करते हैं।

 

*****

 


(Release ID: 8343)