Horticulture
सेवा संकल्प अभियान : कहानी बदलाव की
-नींबू की बंपर पैदावार से संवरी किसान नरेश महोली की तकदीर, बागवानी बनी खुशहाली का जरिया
-हरियाणा सरकार की बागवानी योजना से नरेश महोली के खेत में खिला खुशहाली का बाग
-मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में किसानों को बागवानी के लिए मिल रहा प्रोत्साहन
-नींबू की उन्नत किस्म की खेती नरेश महोली के लिए बनी फायदे का सौदा
-हॉर्टिकल्चर विभाग से मिला मार्गदर्शन और अनुदान, अन्य किसानों से भी किया बागवानी अपनाने का आह्वान
Posted On:
03 Oct 2026 2:56PM
पलवल, 3 अक्टूबर। हरियाणा सरकार द्वारा किसानों को पारंपरिक खेती के साथ-साथ बागवानी अपनाने के लिए लगातार प्रोत्साहित किया जा रहा है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में किसानों की आय बढ़ाने और उन्हें आधुनिक एवं लाभकारी कृषि गतिविधियों से जोड़ने के लिए विभिन्न योजनाओं के माध्यम से सहयोग प्रदान किया जा रहा है। इसी का लाभ किसान नरेश महोली ने उठाया है।किसान नरेश महोली ने बताया कि उन्होंने अपने खेत में विभिन्न प्रकार के फलों का बाग लगाया हुआ है। इसी बाग में उन्होंने नींबू की एक उन्नत किस्म भी लगाई है, जिसमें अच्छी संख्या में फल लग रहे हैं। उन्होंने कहा कि नींबू की फसल उनके लिए लाभकारी साबित हो रही है और बागवानी के क्षेत्र में उन्हें अच्छी संभावनाएं नजर आ रही हैं। उन्होंने बताया कि बाग लगाने के लिए उन्हें बागवानी विभाग की ओर से मार्गदर्शन के साथ-साथ अनुदान का लाभ भी मिला। विभाग के सहयोग से उन्हें बागवानी को व्यवस्थित तरीके से अपनाने में मदद मिली। किसान ने कहा कि सरकार की योजनाओं से किसानों को नई फसलों और बागवानी की ओर बढऩे का अवसर मिल रहा है।नरेश महोली ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और हरियाणा सरकार का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि किसानों के हित में सरकार द्वारा किए जा रहे प्रयास सराहनीय हैं। उन्होंने अन्य किसान भाइयों से भी बागवानी को अपनाने का आह्वान करते हुए कहा कि यह घाटे का सौदा नहीं, बल्कि सही तरीके और उचित मार्गदर्शन के साथ लाभकारी कृषि गतिविधि बन सकती है।उन्होंने कहा कि सरकार और बागवानी विभाग द्वारा किसानों को प्रोत्साहन, तकनीकी जानकारी और अनुदान जैसी सुविधाएं उपलब्ध करवाना किसानों के लिए उपयोगी साबित हो रहा है। नरेश महोली की यह कहानी बताती है कि आधुनिक खेती और बागवानी को अपनाकर किसान अपनी आय के नए अवसर तलाश सकते हैं।
*****
(Release ID: 8344)