संगठन की मजबूती के लिए सभी मिलकर करें कार्य : डॉ. चौहान
अंकुश राणा बने अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा हरियाणा के उपाध्यक्ष
Posted On:
03 Oct 2026 4:22PM
असंध/ करनाल, 03 अक्तूबर। अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की हरियाणा राज्य इकाई की एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन नव नियुक्त प्रदेश उपाध्यक्ष अंकुश राणा के संयोजन में हुआ। बैठक में संगठन को मजबूत करने, समाज को एकजुट करने तथा आगामी गतिविधियों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष यशपाल सिंह, हरियाणा ग्रामीण विकास संस्थान के निदेशक डॉ. वीरेंद्र सिंह चौहान, भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष महिपाल सिंह तथा उपाध्यक्ष प्रमोद राणा, महामंत्री हरियाणा मास्टर पवन, समन्वयक हरियाणा सतपाल राणा, उपाध्यक्ष रिंकू राणा मुख्य रूप से उपस्थित रहे।अपने संबोधन में डॉ. वीरेंद्र सिंह चौहान ने कहा कि किसी भी संगठन की मजबूती उसके पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी से होती है। उन्होंने कहा कि अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा समाज के हितों के लिए कार्य कर रही है और संगठन को और अधिक मजबूत एवं प्रभावी बनाने के लिए सभी को मिलकर कार्य करना चाहिए। उन्होंने नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वे अपनी जिम्मेदारियों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करें और समाज के लोगों को संगठन से जोड़ने का प्रयास करें। उन्होंने भागवत गीता के 18 अध्याय का एक श्लोक उदित करते हुए सच्चे क्षत्रिय के स्वाभाविक कार्यों का विवरण दिया और प्रत्येक सदस्य का आवाहन किया कि वे इस श्लोक के अनुसार अपने व्यक्तित्व का निर्माण करें।उन्होंने कहा कि समाज की युवा शक्ति को संगठन से जोड़ना समय की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि युवाओं की सक्रिय भागीदारी से संगठन को नई ऊर्जा मिलेगी और समाजहित के कार्यों को और अधिक प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाया जा सकेगा। संगठन के प्रत्येक पदाधिकारी को आपसी समन्वय के साथ जिम्मेदारी निभाते हुए समाज के लोगों के बीच पहुंच बढ़ाने का प्रयास करना चाहिए।प्रदेश अध्यक्ष यशपाल सिंह ने कहा कि संगठन द्वारा समाजहित में विभिन्न गतिविधियों को आगे बढ़ाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि संगठन की विचारधारा और उद्देश्यों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए सभी पदाधिकारी सक्रिय भूमिका निभाएं। पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष महिपाल सिंह ने कहा कि समाज की एकता और संगठन की मजबूती के लिए आपसी सहयोग एवं समन्वय जरूरी है। उन्होंने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए उनके उज्जवल कार्यकाल की कामना की।बैठक के दौरान महासभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष राजा मानवेंद्र सिंह के निर्देशानुसार नवनियुक्त पदाधिकारियों को उनके नियुक्ति पत्र सौंपे गए। अंकुश राणा को उपाध्यक्ष, शिवकुमार राणा को स्टेट कोऑर्डिनेटर हरियाणा तथा अजय चौहान को स्टेट कोऑर्डिनेटर हरियाणा, संदीप पुंडीर, मीडिया कॉर्डिनेटर नियुक्त किया गया। उपस्थित पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर नरेंद्र राणा, रणदीप राणा, मोहर सिंह राणा, नरेश राणा, सोहन राणा, नवीन राणा, मोहित राणा, अंकित राणा, सूरज राणा, गुलशन राणा, रवि राणा, गोल्डी राणा सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति एवं संगठन के सदस्य उपस्थित रहे।
*****
(Release ID: 8354)