Ayush
azadi ka amrit mahotsav

सेवा संकल्प अभियान के तहत जलौका चिकित्सा (लीच थेरेपी) पर कार्यशाला व संगोष्ठी आयोजित

Posted On: 03 Oct 2026 4:24PM
PrintRelease करनाल, 03 अक्तूबर। सेवा संकल्प अभियान के तहत महानिदेशक आयुष हरियाणा संजीव वर्मा के दिशा-निर्देशानुसार आयुष विभाग द्वारा जिला आयुर्वेदिक अधिकारी डॉ. राम अवतार सिंह के निरीक्षण में जलौका चिकित्सा (लीच थेरेपी) विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला व संगोष्ठी का आयोजन  होटल क्राउन, मॉडल टाउन में किया गया। कार्यक्रम में मेयर रेणु बाला गुप्ता ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। जिला आयुर्वेदिक अधिकारी डॉ. राम अवतार सिंह ने मेयर रेणु बाला गुप्ता तथा मुख्य वक्ता डॉ. रजत गोयल का पुष्पगुच्छ एवं पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए हरित पौधा भेंट कर स्वागत किया गया।

इस मौके पर मेयर रेणु बाला गुप्ता ने कहा कि आयुष चिकित्सा पद्धति विश्व में प्राचीनतम चिकित्सा पद्धति है। भारत सरकार और हरियाणा सरकार आयुष चिकित्सा पद्धति के प्रचार-प्रचार के लिए प्रयत्नशील है। सरकार आमजन तक इस पद्धति को पहुँचाने के लिए भरपूर प्रयास कर रही है।

कार्यक्रम के मुख्य वक्ता डॉ. रजत गोयल एम डी (मेडिसिन) ने बताया कि जलौका चिकित्सा पद्धति चर्म रोग, बालों के रोगों के लिए, वैरिकोज वेंस, सूजन, धात, खुजली, एक्जिमा, बवासीर व अन्य कई असाध्य रोगों में भी लाभकारी है। डॉ. रजत गोयल एवं विशेषज्ञ डॉक्टरों ने जलौका चिकित्सा के चिकित्सीय महत्व, रक्तशोधन और विभिन्न जटिल व असाध्य रोगों के उपचार में इसकी उपयोगिता पर विस्तार से प्रकाश डाला। इसके साथ ही विभागीय अधिकारियों व चिकित्सकों को आमजन तक इस प्राचीन व प्रभावी आयुर्वेदिक चिकित्सा पद्धति का अधिक से अधिक लाभ पहुंचाने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम के दौरान आयुष विभाग के सभी चिकित्सकों ने उपस्थित होकर संगोष्ठी में सक्रिय रूप से भाग लिया। जलौका (जोंक) चिकित्सा कुछ मरीजों पर उपचार कर लाइव डेमोंस्ट्रेशन दिया। डॉ0 राम अवतार सिंह ने बताया गया कि आयुष विभाग द्वारा जिला में आमजन तक आयुष चिकित्सा पद्धति पहुँचाने के लिए आयुष विभाग के सभी चिकित्सक कार्यरत है। उन्होने बताया कि आमजन को इस पद्धति द्वारा बहुत लाभ हो रहें है। गाँव-गाँव में आयुष चिकित्सा शिविरों का आयोजन कर इस पद्धति को आमजन तक पहुँचाया जा रहा है।

 

*****

 


(Release ID: 8356)