Agriculture and farmer welfare
azadi ka amrit mahotsav

करनाल सहकारी चीनी मिल परिसर में चलाया गया स्वच्छता पखवाड़ा अभियान

Posted On: 03 Oct 2026 4:35PM
PrintRelease करनाल, 03 अक्तूबर। सेवा संकल्प अभियान के स्वच्छता ही सेवा अभियान और स्वच्छता दिवस के तहत करनाल सहकारी चीनी मिल में स्वच्छता पखवाड़ा मनाया जा रहा है। इसकी शुरुआत करनाल सहकारी चीनी मिल की प्रबंध निदेशक अदिति द्वारा सफाई अभियान चलाकर की गई। अभियान में करनाल सहकारी चीनी मिल के प्रबुद्ध किसानों, अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा विशेष रूप से बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया गया।  
प्रबंध निदेशक अदिति ने बताया कि एक पखवाड़े भर चलने वाला यह एक राष्ट्रव्यापी स्वच्छता अभियान है, जिसमे विभिन मंत्रालय, सरकारी विभागों और संस्थान पूरे वर्ष में पंद्रह-पंद्रह दिनों की अवधि का प्रबंधन करती है। सभी कर्मचारियों ने श्रमदान कर मिल परिसर, प्रशासनिक भवन, गन्ना यार्ड और आवासीय कॉलोनी आदि की सफाई करने पर जोर दिया।  स्वच्छता अभियान के तहत करनाल सहकारी चीनी मिल में वातावरण को हरा भरा एवं प्रदूषण मुक्त रखने के लिए 100 से अधिक छायादार एवं फलदार वृक्ष भी रोपित किए गए है। इसके अतिरिक्त चीनी मिल परिसर में 5 एकड़ से अधिक भूमि पर हरे भरे पार्क भी विकसित किए गए है।     

 

*****

 


(Release ID: 8357)