‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत 7 अक्टूबर को निकाली जाएगी 'सेवा ज्योति कलश यात्रा', 21 अक्टूबर को लगेगा मेगा रोजगार मेला : अतिरिक्त उपायुक्त उत्सव आनंद
- 'सेवा ज्योति कलश यात्रा' में अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी का आह्वान
- मेगा रोजगार मेले में युवाओं को रोजगार के बेहतर अवसर होंगे उपलब्ध
- युवा बढ़-चढ़कर पंजीकरण करवाकर रोजगार मेले का उठाएं लाभ
- सरकारी योजनाओं, सेवाओं और रोजगार के अवसरों से आमजन को जोड़ना अभियान का उद्देश्य
Posted On:
03 Oct 2026 4:47PM
पलवल, 3 अक्टूबर।
‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत जिला पलवल में आमजन और युवाओं की भागीदारी से विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में आगामी 7 अक्टूबर को ‘सेवा ज्योति कलश यात्रा’ तथा 21 अक्टूबर को मेगा रोजगार मेले का आयोजन प्रस्तावित है। इन कार्यक्रमों का उद्देश्य आमजन को विभिन्न सरकारी योजनाओं, सेवाओं एवं रोजगार के अवसरों से जोड़ना है।
‘सेवा संकल्प अभियान’ के जिला ऑवर ऑल इंचार्ज, मेगा जॉब फेयर के नोडल अधिकारी एवं अतिरिक्त उपायुक्त उत्सव आनंद ने जानकारी देते हुए ‘सेवा ज्योति कलश यात्रा’ में अधिक से अधिक लोगों से भागीदारी करने का आह्वान किया गया है। आमजन से अपील की गई है कि वे यात्रा में बढ़-चढ़कर भाग लेकर ‘सेवा संकल्प अभियान’ को सफल बनाने में सहयोग करें।
मेगा जॉब फेयर के नोडल अधिकारी एवं अतिरिक्त उपायुक्त उत्सव आनंद ने बताया कि वहीं, 21 अक्टूबर को आयोजित होने वाले मेगा रोजगार मेले में युवाओं के लिए निजी क्षेत्र की विभिन्न कंपनियों में रोजगार के अवसर उपलब्ध करवाए जाएंगे। रोजगार की तलाश कर रहे युवाओं से अपील की गई है कि वे मेगा जॉब फेयर के लिए अधिक से अधिक संख्या में पंजीकरण करवाएं और उपलब्ध रोजगार अवसरों का लाभ उठाएं।
अतिरिक्त उपायुक्त उत्सव आनंद ने बताया कि युवा मेगा रोजगार मेले में भाग लेने के लिए गूगल फॉर्म के माध्यम से अपना पंजीकरण कर सकते हैं: "पंजीकरण फॉर्म" https://forms.gle/DsG2TekRoBLjaXnt7
‘सेवा संकल्प अभियान’ के माध्यम से जिला प्रशासन का प्रयास है कि जिला के अधिक से अधिक नागरिकों और युवाओं को सरकार की योजनाओं, सेवाओं तथा रोजगार संबंधी अवसरों की जानकारी उपलब्ध हो और वे इनका लाभ उठा सकें।
000
*****
(Release ID: 8358)