azadi ka amrit mahotsav

*गुरुग्राम में बना देश का पहला तीर्थंकर वनम्, पर्यावरण, वन एवं वन्य जीव मंत्री राव नरबीर सिंह ने किया उद्घाटन*

Posted On: 03 Oct 2026 6:47PM
*गुरुग्राम में बना देश का पहला तीर्थंकर वनम्, पर्यावरण, वन एवं वन्य जीव मंत्री राव नरबीर सिंह ने किया उद्घाटन*

*तीर्थंकर वनम् पहल समाज को पर्यावरण संरक्षण की नई प्रेरणा देगी : राव नरबीर सिंह*

गुरुग्राम, 03 अक्टूबर।
हरियाणा के पर्यावरण, वन एवं वन्य जीव मंत्री राव नरबीर सिंह ने शनिवार को जैन इंटरनेशनल ट्रेड ऑर्गेनाइजेशन (जीतो) गुरुग्राम चैप्टर फाउंडेशन की ओर से अरावली की श्रृंखला में स्थापित किए गए देश के पहले तीर्थंकर वनम् का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने तीर्थंकर वनम् में भ्रमण भी किया और वहां पर पौधारोपण भी किया। हरियाणा सरकार के वन विभाग के साथ एमओयू के तहत आवंटित सरकारी वन भूमि पर यह तीर्र्थंकर वनम् विकसित किया गया है। कार्यक्रम में पूर्व एडीजीपी अनिल राव ने भी शिरकत की। 

उद्घाटन समारोह में मंत्री राव नरबीर सिंह ने जीतो को इस बेहतरीन पहल के लिए शुभकामनाएं दीं और पर्यावरण के क्षेत्र में काम करते रहने के लिए प्रेरित किया। राव नरबीर सिंह ने कहा कि वन्य जीव सुरक्षा सप्ताह हरियाणा सरकार की ओर से मनाया जा रहा है। वन प्रेमियों के लिए जीतो की ओर से यह अच्छी शुरुआत की गई है। हर किसी की इस तरह के नेक कार्यों में भागीदारी होनी चाहिए। राव नरबीर सिंह ने कहा कि जीतो ने महापुरुषों का स्मरण करते हुए जिस सोच के साथ इस तीर्थंकर वनम् को स्थापित किया है, यह प्रेरणा समाज में जाएगी और हर समाज का व्यक्ति इस तरह की शुरुआत करे, ऐसा वे आह्वान करते हैं। 

इस अवसर पर चीफ फॉरेस्ट कंजर्वेटर सुभाष यादव, जीतो अपेक्स के निदेशक रमन जैन, जीतो एनवायरमेंट एवं सस्टेनिबिलिटी के चेयरमैन आनंद चोरडिया, अमन फाउंडेशन के संस्थापक एवं जीतो नॉर्थ जोन के एनवायरनमेंट एंड सस्टेनिबिलिटी के संयोजक अनिल जैन, जीतो गुरुग्राम चैप्टर के चेयरमैन संजय जैन, निवर्तमान चेयरमैन जीतो गुरुग्राम चैप्टर शैलेश जैन, परियोजना समन्वयक इंदु जैन, मुख्य सचिव अभिक जैन, मानव आवाज संस्था के संयोजक अभय जैन एडवोकेट, श्री 1008 पाश्र्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर जैन बारादरी के प्रधान नरेश कुमार जैन, सेक्टर-14 जैन समाज के प्रधान नरेश जैन समेत अनेक लोग मौजूद रहे। इस तीर्थंकर वनम् परिसर में 24 ध्यान स्थल हैं और हर स्थल 24 जैन तीर्थंकरों में से एक को समर्पित है।  

अपने संबोधन में जीतो एनवायरनमेंट एंड सस्टेनिबिलिटी के चेयरमैन आनंद चोरडिया ने कहा कि आज यहां पर स्थापित किए गए तीर्थंकर वनम् की तरह देश के अन्य स्थानों पर भी स्थापित किए जाएंगें। जैन समाज के 24 तीर्थंकरों का स्मरण करते हुए जीतो 24 तीर्थंकर वनम् स्थापित कर रहा है, जिसकी शुरुआत गुरुग्राम से हुई है। उन्होंने जानकारी दी कि पहले चरण में 24 तीर्थंकर वनम् स्थापित किए जा रहे हैं। 
0000

 

*****

 


(Release ID: 8379)