जिला की मंडियों में 36703 मीट्रिक टन धान की आवक
Posted On:
04 Oct 2026 4:15PM
करनाल, 4 अक्तूबर। उपायुक्त डॉ. आनंद कुमार शर्मा ने बताया कि जिला की मंडियों में धान की आवक शुरू हो गई है। प्रशासन द्वारा धान खरीद के मद्देनजर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। उन्होंने बताया कि गत दिवस तक जिला की विभिन्न मंडियों में 36703 मीट्रिक टन धान की आवक हुई है, जिसमें से खाद्य आपूर्ति विभाग द्वारा 1060 मीट्रिक टन, हैफेड द्वारा 661 व हरियाणा वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन द्वारा 1146 मीट्रिक टन धान खरीदा गया है। खाद्य आपूर्ति विभाग द्वारा 84 मीट्रिक टन धान का उठान किया जा चुका है। मंडियों से धान उठान का कार्य सरकारी खरीद एजेंसियों को समय पर कराने के आदेश दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि सरकारी खरीद एजेंसियों को निर्देश दिए गए हैं कि सरकार द्वारा निर्धारित न्यूनतम समर्थन मूल्यों पर फसलों को खरीदा जाए, किसानों को किसी प्रकार की दिक्कत न आने दें। मंडियों में पर्याप्त मात्रा में बारदाना उपलब्ध रखें, समय पर धान का उठान कराया जाए। साथ ही किसानों की सुविधा के लिए स्वच्छ पेयजल, सुलभ शौचालय तथा साफ-सफाई में किसी प्रकार की कमी नहीं रहनी चाहिए।
*****
(Release ID: 8411)