खेल महाकुंभ 2026-27 के लिए रोहतक में 13 खेलों के जिला स्तरीय ट्रायल 8 से 14 अक्टूबर तक:- उपायुक्त सतबीर सिंह
- एथलेटिक्स, बैडमिंटन, बॉक्सिंग, हॉकी, कबड्डी, कुश्ती सहित विभिन्न खेलों में होगा खिलाड़ियों का चयन
Posted On:
04 Oct 2026 4:58PM
रोहतक, 4 अक्टूबर। हरियाणा सरकार के खेल विभाग के निर्देशानुसार खेल महाकुंभ 2026-27 के आयोजन के तहत इस वर्ष वरिष्ठ वर्ग (पुरुष एवं महिला) में विभिन्न खेलों की जिला स्तरीय टीमों का चयन किया जाएगा। उपायुक्त सतबीर सिंह ने बताया कि खेल महाकुंभ 2026-27 के लिए रोहतक जिला की टीमों के चयन हेतु 13 खेलों में जिला स्तरीय ट्रायल निर्धारित किए गए हैं।सतबीर सिंह ने बताया कि जिला में एथलेटिक्स, बैडमिंटन, बॉक्सिंग, बास्केटबॉल, फुटबॉल, जिम्नास्टिक, हॉकी, जूडो, कबड्डी, तैराकी, कुश्ती, हैंडबॉल तथा ताइक्वांडो खेलों के लिए खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा। विभिन्न खेलों के ट्रायल 8 अक्टूबर से 14 अक्टूबर 2026 तक निर्धारित स्थानों पर आयोजित होंगे। उन्होंने बताया कि एथलेटिक्स के ट्रायल 8 अक्टूबर को लड़कियों तथा 9 अक्टूबर को सुबह 9 बजे लड़कों के लिए राजीव गांधी खेल परिसर, सेक्टर-6, रोहतक में होंगे। बैडमिंटन के ट्रायल 8 अक्टूबर को सुबह 9 बजे सर छोटूराम स्टेडियम, रोहतक में लड़के एवं लड़कियों के लिए होंगे।उपायुक्त सतबीर सिंह ने बताया कि बॉक्सिंग के ट्रायल 13 व 14 अक्टूबर को, बास्केटबॉल के 9 अक्टूबर को सुबह 9 बजे जिला के गांव किलोई स्थित स्पोर्टस प्रमोशन क्लब तथा फुटबॉल के लिए जिला के गांव करौंथा स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में लड़कियों के लिए 10 अक्टूबर और लड़कों के लिए 11 अक्टूबर को सुबह 10 बजे निर्धारित स्थानों पर होंगे। जिम्नास्टिक के लिए स्थानीय सैनी बीएड काॅलेज में लड़कों के ट्रायल 12 अक्टूबर तथा लड़कियों के लिए स्थानीय सर छोटूराम स्टेडियम एवं रिदमिक जिम्नास्टिक के लिए स्थानीय सैनी बीएड काॅलेज में ट्रायल 13 अक्टूबर को सुबह 9 बजे होंगे। हॉकी के ट्रायल लड़कों के लिए 12 अक्टूबर तथा लड़कियों के लिए 13 अक्टूबर को सुबह 9 बजे राजीव गांधी खेल परिसर, सेक्टर-6, रोहतक में आयोजित होंगे। जूडो के ट्रायल 10 अक्टूबर को दोपहर 2ः30 बजे सर छोटूराम स्टेडियम में होंगे। कबड्डी के ट्रायल लड़कियों के लिए 12 अक्टूबर तथा लड़कों के लिए 13 अक्टूबर को सुबह 9 बजे राजीव गांधी खेल परिसर में होंगे।सतबीर सिंह ने बताया कि तैराकी के ट्रायल 8 अक्टूबर को सुबह 9 बजे लड़के एवं लड़कियों के लिए इंडोर स्विमिंग पूल, गढ़ी माजरा, नजदीक मस्तनाथ विश्वविद्यालय में होंगे। कुश्ती के ट्रायल 8 अक्टूबर को सुबह 8 बजे फ्री स्टाइल लड़कों तथा 9 अक्टूबर को ग्रीको रोमन एवं लड़कियों के लिए सर छोटूराम स्टेडियम में होंगे। हैंडबॉल के ट्रायल लडके व लडकियों के लिए 10 अक्टूबर को सुबह 9 बजे मिनी स्टेडियम, बोहर में तथा ताइक्वांडो के ट्रायल लडके व लडकियों के लिए 8 अक्टूबर को सुबह 10 बजे स्थानीय सेक्टर 6 स्थित राजीव गांधी खेल परिसर में आयोजित होंगे।उपायुक्त सतबीर सिंह ने कहा कि जिला स्तरीय ट्रायल में भाग लेने के इच्छुक खिलाड़ी निर्धारित तिथि एवं स्थान पर समयानुसार उपस्थित होना सुनिश्चित करें। खिलाड़ियों को अपने साथ पासपोर्ट साइज फोटो, आधार कार्ड की प्रति, परिवार पहचान पत्र (पीपीपी) की प्रति तथा दिव्यांगता प्रमाण पत्र की प्रति (यदि लागू हो) साथ लेकर आना होगा। खेल महाकुंभ का उद्देश्य खिलाड़ियों को बेहतर मंच प्रदान करना तथा जिला की प्रतिभाओं को राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर आगे बढ़ने के अवसर उपलब्ध करवाना है। उन्होंने जिला के खिलाड़ियों से अधिक से अधिक संख्या में निर्धारित ट्रायल में भाग लेने का आह्वान किया।
*****
(Release ID: 8423)