azadi ka amrit mahotsav

*12 व 13 अक्टूबर को गुरुग्राम में होगा पेंशन अदालत का आयोजन*

Posted On: 07 Oct 2026 3:55PM
*12 व 13 अक्टूबर को गुरुग्राम में होगा पेंशन अदालत का आयोजन*

गुरुग्राम, 7 अक्टूबर।
कार्यालय प्रधान महालेखाकार (लेखा एवं हकदारी), हरियाणा, चंडीगढ़ के निर्देशानुसार 12 व 13 अक्टूबर को गुरुग्राम में, हरियाणा सरकार से सेवानिवृत्त कर्मचारियों एवं संबंधित पेंशनभोगियों के लिए पेंशन अदालत का आयोजन किया जाएगा। पेंशन अदालत का आयोजन कॉन्फ्रेंस हॉल, पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस, गुरुग्राम में प्रातः 10:30 बजे से शाम 4:00 बजे तक किया जाएगा।

कोषाधिकारी नैंसी यादव ने बताया कि पेंशन अदालत में गुरुग्राम जिले से हरियाणा सरकार की सेवा से सेवानिवृत्त कर्मचारी एवं कार्यरत कर्मचारी (सामान्य भविष्य निधि अंशदाता) अपनी पेंशन एवं संबंधित मामलों से जुड़ी समस्याओं के समाधान के लिए उपस्थित होकर अपनी शिकायत/समस्या रख सकते हैं। पेंशन संबंधी समस्या के समाधान के लिए आने वाले पेंशनर अपने साथ पेंशन अदायगी आदेश (पीपीओ), आधार कार्ड, बैंक पासबुक तथा संबंधित अन्य आवश्यक दस्तावेज अवश्य लेकर आएं, ताकि उनकी समस्या का समाधान नियमानुसार किया जा सके।
0000

 

*****

 


(Release ID: 8619)