azadi ka amrit mahotsav

शिकायतों के समाधान के लिए अधिकारियों ने दिखाई तत्परता

Posted On: 08 Oct 2026 4:14PM
PrintRelease

शिकायतों के समाधान के लिए अधिकारियों ने दिखाई तत्परता

नारनौल, 8 अक्टूबर। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के निर्देशानुसार आमजन की समस्याओं के समाधान के लिए आयोजित किए जा रहे समाधान शिविर में वीरवार को नागरिकों ने अधिकारियों के समक्ष अपनी समस्याएं रखीं। इस दौरान नगराधीश डॉ. मंगल सेन ने नागरिकों की शिकायतें सुनीं और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।
शिविर में परिवार पहचान पत्र, प्रॉपर्टी आईडी, बिजली-पानी तथा पुलिस से संबंधित शिकायतें प्रमुख रूप से प्राप्त हुईं। नगराधीश ने नागरिकों की समस्याओं को गंभीरता एवं संवेदनशीलता के साथ सुना तथा कई मामलों का मौके पर ही समाधान करवाया।
उन्होंने बताया कि जिला स्तर पर लघु सचिवालय में प्रत्येक सोमवार और वीरवार को सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक समाधान शिविर आयोजित किए जाते हैं। उपमंडल स्तर पर भी नियमित रूप से शिविर लगाए जा रहे हैं। उन्होंने आमजन से इन शिविरों का अधिक से अधिक लाभ उठाने का आह्वान किया।
इस अवसर पर डीएसपी डॉ. ऋषि कान्त सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

फोटो: समाधान शिविर में नागरिकों की समस्याएं सुनते नगराधीश डॉ. मंगल सेन।



 

*****

 


(Release ID: 8705)