एमए इतिहास परीक्षा परिणाम में राजकीय महिला महाविद्यालय नारनौल का शानदार प्रदर्शन
टॉप-10 में प्रथम स्थान सहित पांच छात्राओं ने यूनिवर्सिटी पोजीशन पर बनाई जगह
प्रथम, छठी, सातवीं, आठवीं एवं नौवीं यूनिवर्सिटी पोजीशन पर कब्जा
नारनौल, 8 अक्टूबर। इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय मीरपुर द्वारा घोषित एमए इतिहास द्वितीय सेमेस्टर के परीक्षा परिणाम में राजकीय महिला महाविद्यालय नारनौल की छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विश्वविद्यालय स्तर पर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। महाविद्यालय की छात्राओं ने टॉप-10 यूनिवर्सिटी पोजीशन में से प्रथम स्थान सहित कुल पांच स्थान हासिल किए हैं। छात्राओं ने प्रथम, छठी, सातवीं, आठवीं एवं नौवीं यूनिवर्सिटी पोजीशन प्राप्त कर महाविद्यालय का नाम गौरवान्वित किया है।
विश्वविद्यालय द्वारा जारी टॉपर सूची के अनुसार वंशिका चौधरी पुत्री सर्वेश कुमार ने 8.87 एसजीपीए प्राप्त कर विश्वविद्यालय में प्रथम स्थान हासिल किया। शानवी पुत्री रविंद्र यादव ने 8.53 एसजीपीए के साथ छठा स्थान, जबकि मुस्कान पुत्री यादराम ने 8.47 एसजीपीए प्राप्त कर सातवां स्थान प्राप्त किया। इसी प्रकार साक्षी पुत्री संजय ने 8.47 एसजीपीए के साथ आठवां स्थान तथा रिंकु पुत्री देवराज ने 8.33 एसजीपीए के साथ नौवां स्थान हासिल किया।
महाविद्यालय की एमए इतिहास की अधिकांश छात्राएं प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण हुई हैं।
इस उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. अमित चौधरी ने सभी सफल छात्राओं को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय स्तर पर प्राप्त यह उपलब्धि छात्राओं की कड़ी मेहनत, अनुशासन, निरंतर अध्ययन तथा शिक्षकों के समर्पित मार्गदर्शन एवं अथक प्रयासों का परिणाम है।
राजकीय महिला महाविद्यालय, नारनौल प्राचार्य -कम -डीएचईओ महेंद्रगढ़ डॉ. अमित चौधरी ने इस विशेष उपलब्धि के लिए इतिहास विभाग के अध्यक्ष डॉ. सुनील कुमार एवं विभाग के शिक्षकों को भी बधाई दी। उन्होंने कहा कि महाविद्यालय की छात्राओं द्वारा विश्वविद्यालय स्तर पर लगातार उत्कृष्ट प्रदर्शन करना पूरे महाविद्यालय परिवार के लिए गौरव का विषय है।
इस अवसर पर इतिहास विभाग के अध्यक्ष डॉ. सुनील कुमार ने भी परीक्षा परिणाम पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए विश्वविद्यालय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्राओं, उनके अभिभावकों तथा विभाग के सभी शिक्षकों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें धैर्य, नियमित अध्ययन एवं स्मार्ट स्टडी के महत्व के बारे में बताया तथा भविष्य में भी इसी प्रकार निरंतर मेहनत करने के लिए प्रेरित किया। इससे पूर्व भी एमए इतिहास प्रथम सेमेस्टर में टॉप-10 यूनिवर्सिटी पोजीशन में से 5 यूनिवर्सिटी पोज़ीशन हासिल की थी।
इस अवसर पर महाविद्यालय के उप-प्राचार्य प्रोफेसर आर.पी. सिंह, डॉ मुकेश यादव, डॉ पारुल गुप्ता, डॉ अंजू रानी, डॉ. अजय थाकन, डॉ सुमन यादव, डॉ. शर्मिला यादव, डॉ. नीलम यादव, डॉ. सुनीता जाखड़, सुनील कुमार, प्रदीप कुमार सहित समस्त स्टाफ सदस्यों ने विश्वविद्यालय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
फोटो -विश्वविद्यालय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्राएं। साथ में महाविद्यालय स्टॉफ सदस्य।
*****