स्वास्थ्य विभाग की ओर से नेत्र जांच शिविर आयोजित
शिविर में 50 छात्राओं की आंखों की जांच की
नारनौल, 8 अक्टूबर। पीएम श्री गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल में स्वास्थ्य विभाग की ओर से उप सिविल सर्जन डॉ. पंकज यादव के निर्देशानुसार तथा डीईआईसी मैनेजर डॉ. दीपक कौशिक के नेतृत्व में नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया।
इस स्वास्थ्य शिविर में ऑप्टोमेट्रिस्ट सतीश ने 50 छात्राओं की आंखों की जांच की। स्वास्थ्य विभाग की इस पहल का उद्देश्य स्कूली बच्चों में दृष्टि संबंधी समस्याओं की समय रहते पहचान करना और उन्हें आवश्यक चिकित्सा सहायता प्रदान करना है।
आंखों की जांच के पश्चात सभी बच्चों को रिफ्रेशमेंट भी वितरित किया।
फोटो- रिफ्रेशमेंट के साथ छात्राएं।
*****