सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नाथूसरी चौपटा में विशेष स्वास्थ्य जांच शिविर 09 अक्टूबर को
Posted On:
08 Oct 2026 6:13PM
सिरसा, 08 अक्टूबर- सेवा संकल्प अभियान के तहत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नाथूसरी चौपटा में नौ अक्टूबर को विशेष स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर का आयोजन प्रात: 8 बजे से किया जाएगा, जिसमें विशेषज्ञ चिकित्सकों एवं स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों द्वारा मरीजों को उनकी विशेषज्ञता के अनुसार स्वास्थ्य परामर्श, जांच एवं उपचार की सेवाएं प्रदान की जाएंगी। शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सकों एवं स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों द्वारा लोगों को स्वास्थ्य जांच, चिकित्सकीय परामर्श एवं उपचार की सेवाएं उपलब्ध करवाई जाएंगी। शिविर में आने वाले लाभार्थियों को स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के लिए विशेषज्ञ चिकित्सकों एवं आवश्यक स्टाफ की ड्यूटी लगाई गई है।
*****
(Release ID: 8727)