azadi ka amrit mahotsav

सीएम विंडो व जनसंवाद की शिकायतों का समयबद्ध निस्तारण करें अधिकारी

Posted On: 08 Oct 2026 9:40PM
PrintRelease


उपायुक्त महेंद्र पाल के निर्देशानुसार सीएम विंडो, जन संवाद, सीपी-ग्राम सहित विभिन्न ग्रीवेंस पोर्टलों पर प्राप्त शिकायतों के निस्तारण की समीक्षा को लेकर बैठक आयोजित हुई।  बैठक में अधिकारियों को कहा गया कि शिकायतों के निस्तारण में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए और प्रत्येक मामले पर निर्धारित समय में कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। बैठक में सीटीएम रोहित कुमार ने कहा कि सीएम विंडो व जनसंवाद की सीधी मॉनिटरिंग मुख्यमंत्री कार्यालय स्तर पर की जा रही है, इसलिए अधिकारी शिकायतों को गंभीरता से लें। नॉट-फिजिबल मामलों को तुरंत हटाने तथा सही एटीआर समय पर भेजने के निर्देश दिए गए। इंजीनियरिंग विंग से संबंधित अधिक शिकायतों को देखते हुए पीडब्ल्यूडी, सिंचाई, कृषि सहित संबंधित विभागों को लंबित मामलों के निस्तारण में तेजी लाने को कहा गया। वर्ष 2024 की सभी लंबित शिकायतों का जल्द निपटारा करने के भी निर्देश दिए गए। उपायुक्त ने रेवेन्यू, जन संवाद, एसएमजीटी, सीपी-ग्राम व अन्य ग्रीवेंस पोर्टल की शिकायतों पर भी समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा गया।
बैठक में एएसपी मयंक मुदगिल, डीडीपीओ नरेंद्र कुमार, सीएमओ डॉ सपना गहलावत सहित विभिन्न विभागों के नोडल अधिकारी मौजूद रहे।



 

*****

 


(Release ID: 8738)