azadi ka amrit mahotsav

सेवा संकल्प अभियान : कहानी बदलाव की

सक्षम युवा योजना से अपने करियर को नई दिशा दे रहे युवा

Posted On: 09 Oct 2026 3:34PM
आर्थिक सहायता से अपनी आगे की पढ़ाई और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर युवा
रेवाड़ी, 09 अक्तूबर।
सरकार की जनकल्याणकारी योजनाएं जब जरूरतमंद युवाओं तक पहुंचती हैं तो उनके जीवन में सकारात्मक बदलाव देखने को मिलता है। हरियाणा सरकार द्वारा प्रत्येक वर्ग तक जन-कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पूरी पहुंचाया जा रहा है। इन्हीं योजनाओं में सक्षम युवा योजना जरूरतमंद युवाओं के लिए एक मजबूत आर्थिक सहारा साबित हो रही है। योजना के माध्यम से मिलने वाली वित्तीय सहायता से युवा बिना किसी आर्थिक तंगी के अपनी आगे की पढ़ाई और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं।
जिला रोजगार अधिकारी दिनेश तंवर ने बताया कि जिला में सक्षम युवा योजना के तहत 1458 युवाओं ने पंजीकरण करवाया है। उन्होंने बताया कि जिले के युवा सक्षम योजना का लाभ उठाकर अपने करियर को नई दिशा दे रहे हैं। उन्होंने पात्र युवाओं से योजना के तहत पंजीकरण करवाने का आह्वान किया।
नियमित वित्तीय सहायता से मिल रहा लाभ
जिला के अनेक युवा सक्षम योजना का लाभ उठाकर अपने करियर को नई दिशा दे रहे हैं। इन्हीं में से रेवाड़ी निवासी योगेश ने बताया कि सक्षम योजना के तहत नियमित वित्तीय सहायता प्राप्त हो रही है। इससे मुझे एसएससी की प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने और अध्ययन सामग्री जुटाने में बहुत सहायता मिल रही है। गांव जाटूसाना निवासी अजय ने बताया कि सक्षम योजना के तहत ₹2000 की वित्तीय सहायता राशि मिल रही है। इस राशि से उससे अपनी पढ़ाई जारी रखने और परीक्षा की तैयारी में बड़ी मदद मिली है। वहीं जाटूसाना निवासी पुनीत ने बताया कि सक्षम योजना के तहत मिल रहे भत्ते की मदद से अपनी उच्च शिक्षा और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी को सुचारू रूप से आगे बढ़ा रहे हैं। इनके अलावा गांव बेरली कलां निवासी नीरज ने बताया कि योजना के माध्यम से मिल रहे आर्थिक सहयोग का उपयोग अपनी पढ़ाई व परीक्षा से जुड़ी जरूरतों को पूरा करने में कर रहे हैं। इन युवकों ने इसके लिए हरियाणा सरकार का आभार भी व्यक्त किया।
---------

 

*****

 


(Release ID: 8763)