सेवा संकल्प अभियान: नगर पालिका बावल में आयोजित सेवा सेतु कैंप में दी जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी
सेवा सेतु कैंपों से पात्र परिवारों को घर-द्वार के नजदीक मिल रहा सरकारी योजनाओं का लाभ
Posted On:
09 Oct 2026 3:29PM
गांव रोहड़ाई में शनिवार को होगा सेवा सेतु का आयोजन
रेवाड़ी, 09 अक्तूबर।
हरियाणा सरकार द्वारा चलाए जा रहे ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत शुक्रवार डीसी अभिषेक मीणा के मार्गदर्शन में नगर पालिका बावल में ‘सेवा सेतु कैंप’ का आयोजन किया गया। कैंप में विभिन्न विभागों ने स्टॉल लगाकर नागरिकों को जनकल्याणकारी योजनाओं एवं विभागीय सेवाओं की जानकारी दी और पात्र लाभार्थियों को आवेदन प्रक्रिया के बारे में अवगत कराया।
नोडल अधिकारी एवं एडीसी राहुल मोदी ने बताया कि ‘सेवा सेतु कैंप’ मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी की अंत्योदय उत्थान की सोच को साकार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। इन कैंपों के माध्यम से पात्र परिवारों को एक ही स्थान पर विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी, पात्रता संबंधी मार्गदर्शन और आवेदन की सुविधा मिल रही है। इससे नागरिकों का समय व श्रम बचने के साथ सरकारी सेवाओं में पारदर्शिता और जवाबदेही भी बढ़ रही है।
एडीसी ने बताया कि शिविर के दौरान नागरिकों को ‘दीन दयाल लाडो लक्ष्मी’ योजना, मुख्यमंत्री अंत्योदय परिवार उत्थान योजना, स्वरोजगार, कौशल विकास, ऋण सुविधा सहित अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी जा रही है। अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा पात्र लाभार्थियों को योजनाओं से जोडऩे की प्रक्रिया के संबंध में भी मार्गदर्शन प्रदान किया गया। सेवा सेतु कैंप में क्षेत्र के सैकड़ों नागरिकों ने पहुंचकर विभिन्न सरकारी योजनाओं एवं सेवाओं की जानकारी प्राप्त की। विभागीय स्टॉलों पर नागरिकों की आवश्यकताओं के अनुसार उन्हें संबंधित योजनाओं का लाभ लेने के लिए मार्गदर्शन दिया गया। उन्होंने बताया कि शनिवार को गांव रोहड़ाई में सेवा सेतु शिविर आयोजित किया जाएगा। उन्होंने पात्र परिवारों से शिविर में पहुंचकर सरकारी योजनाओं की जानकारी लेने और उपलब्ध सुविधाओं का लाभ उठाने का आह्वान किया।
--------


*****
(Release ID: 8764)