सेवा संकल्प अभियान : सेवा फर्स्ट – इनोवेशन
राजकीय महिला महाविद्यालय में सेवा फर्स्ट इनोवेशन सेमिनार आयोजित
Posted On:
09 Oct 2026 3:37PM
रेवाड़ी, 09 अक्तूबर।
रेवाड़ी शहर में सेक्टर 18 स्थित राजकीय महिला महाविद्यालय में सेवा सेतु संकलप अभियान के तहत 'सेवा फर्स्ट इनोवेशन चैलैंज 2026' विषय पर सेमिनार का आयोजन किया गया। सेमिनार में मुख्य अतिथि भाजपा जिला अध्यक्ष डा. वंदना पोपली रहीं।
छात्राओं को संबोधित करते हुए भाजपा जिला अध्यक्ष डा वंदना पोपली ने कहा कि आज की बेटियां केवल अपने भविष्य की नौकरी तलाशने वाली नहीं है बल्कि अपने हुनर, विचार और नवाचार के माध्यम से नए अवसर पैदा करने वाली शक्ति भी हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत 2047 के विजन को पूरा करने में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण रहेगी। उन्होंने कहा कि हम संकल्प लें कि इनोवेशन से आत्मनिर्भरता और आत्मनिर्भरता से विकसित भारत का निर्माण करेंगे। इसके साथ नौकरी की तलाश नहीं, अवसरों का निर्माण करेंगे।
इस कार्यशाला में स्टार्ट अप, पीएमईजीपी, पीएमएफएमई के साथ नवाचार, स्वरोजगार और उद्यमिता की संभावनाओं के बारे में जानकारी दी गई। छात्राओं को केंद्र एवं हरियाणा सरकार द्वारा युवाओं को उपलब्ध कराई जा रही विभिन्न सहायता, प्रशिक्षण, ऋण एवं प्रोत्साहन योजनाओं के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी गई। इस मौके एमएसएमई से हिमांशु और करण ने योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इस अवसर पर दीपा भारद्वाज और सरदार सिंह बहाला सहित स्टाफ सदस्य और विद्यार्थी उपस्थित रहे।
-------
*****
(Release ID: 8765)