azadi ka amrit mahotsav

विशेष गहन पुनरीक्षण: विशेष शिविर के दौरान प्राप्त किए दस्तावेज

जिला में विशेष शिविर के दौरान अब तक 552 लंबित मामलों की सुनवाई की गई

Posted On: 09 Oct 2026 3:43PM
रेवाड़ी, 09 अक्तूबर।
जिला निर्वाचन अधिकारी एवं डीसी अभिषेक मीणा ने बताया कि चुनाव आयोग द्वारा हरियाणा में विशेष गहन पुनरीक्षण के तहत मिले नोटिस एवं सुनवाई से संबंधित मामलों के समयबद्ध निस्तारण के लिए 9 अक्तूबर तक मतदान केन्द्रों पर विशेष शिविर आयोजित किये जा रहे है।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि जिलावार में कुल 1,12,911 नोटिस जनरेट किए गए हैं, जिनमें से 5910 सुनवाई मामले लंबित हैं। कुल लंबित मामलों का प्रतिशत 5.23 प्रतिशत है। डीसी ने बताया कि 8 अक्टूबर को लगाए गए विशेष शिविर में 259 लंबित मामलों की सुनवाई की गई।
  डीसी अभिषेक मीणा ने बताया कि जिला रेवाड़ी में लंबित सुनवाई मामलों के शीघ्र निस्तारण, प्रभावी मॉनिटरिंग व निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार कार्रवाई सुनिश्चित करने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि नोटिस की सुनवाई समय पर समाप्त करने के लिए जिला में ऐसे मतदान केन्द्रों पर विशेष शिविर आयोजित कर व घर-घर सर्वे के दौरान दस्तावेज प्राप्त किए जा रहे है, जहां पर नोटिस प्राप्त होने पर अभी तक सम्बन्धित मतदाताओं द्वारा आवश्यक दस्तावेज जमा नही करवाये गए हैं।
  जिला निर्वाचन अधिकारी एवं डीसी अभिषेक मीणा ने बताया कि सभी योग्य मतदाताओं के नाम 6 नवम्बर 2026 को प्रकाशित होने वाली अन्तिम मतदाता सूची में शामिल किए जाएंगे।
------------

 

*****

 


(Release ID: 8766)