Sports
azadi ka amrit mahotsav

राज्य स्तरीय खेल महाकुंभ-2026-27 के लिए जिला स्तर पर खिलाडिय़ों के चयन ट्रायल 12 व 13 अक्टूबर को : जिला खेल अधिकारी खुशवंत सिंह

-सीनियर वर्ग में 30 खेलों/इवेंट्स के लिए होंगे खिलाडिय़ों के चयन ट्रायल, सभी प्रतिभागी सुबह 9 बजे निर्धारित स्थान पर पहुंचें

Posted On: 08 Oct 2026 5:26PM
पलवल, 8 अक्टूबर। जिला खेल अधिकारी खुशवंत सिंह ने बताया कि खेल विभाग हरियाणा द्वारा राज्य स्तरीय खेल महाकुंभ-2026-27 का आयोजन सीनियर वर्ग में लडक़े एवं लड़कियों के लिए 30 खेलों/इवेंट्स में करवाया जाना है। इसके लिए जिला पलवल में जिला स्तर पर खिलाडिय़ों के चयन हेतु विभिन्न खेलों के ट्रायल निर्धारित तिथियों पर आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि ट्रायल में भाग लेने वाले सभी खिलाड़ी निर्धारित स्थान पर प्रात: 9 बजे पहुंचना सुनिश्चित करें। सभी प्रतिभागियों को अपने साथ पासपोर्ट साइज फोटो, आधार कार्ड तथा रिहायशी प्रमाण-पत्र अनिवार्य रूप से लाना होगा। यदि कोई खिलाड़ी किसी अन्य जिले का निवासी है, लेकिन जिला पलवल में अध्ययनरत है, तो उसे स्कूल/कॉलेज के आईडी कार्ड की छायाप्रति तथा स्कूल/कॉलेज द्वारा प्रमाणित प्रमाण-पत्र भी साथ लाना होगा।

इन खेलों के होंगे ट्रायल

बैडमिंटन, बॉक्सिंग, बास्केटबॉल, कबड्डी, कुश्ती, ताइक्वांडो, नेटबॉल, वालीबॉल, जिम्नास्टिक, जूडो, वुशु, खो-खो, टेबल-टेनिस, तलवारबाजी, कराटे, थ्रोबॉल तथा टेनिस के ट्रायल नेताजी सुभाष चंद्र बोस स्टेडियम पलवल में 12 अक्टूबर को लडक़ों तथा 13 अक्टूबर को लड़कियों के लिए आयोजित किए जाएंगे। आर्चरी के ट्रायल खेल स्टेडियम घुघेरा में 12 अक्टूबर को लडक़ों तथा 13 अक्टूबर को लड़कियों के लिए होंगे। तैराकी के ट्रायल बंशी विद्या निकेतन स्कूल घुघेरा में 12 अक्तूबर को लडक़ों व 13 अक्टूबर को लड़कियों के ट्रायल आयोजित किए जाएंगे। हैंडबॉल के ट्रायल खेल स्टेडियम रामगढ़ में 12 अक्टूबर को लडक़ों तथा 13 अक्टूबर को लड़कियों के लिए होंगे। साइकिलिंग के ट्रायल के.एम.पी. रोड पर 12 अक्टूबर को लडक़ों तथा 13 अक्टूबर को लड़कियों के लिए आयोजित किए जाएंगे। फुटबॉल के ट्रायल राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय दीघोट में 12 अक्टूबर को लडक़ों तथा 13 अक्टूबर को लड़कियों के लिए होंगे। क्रिकेट के ट्रायल सोनेश क्रिकेट अकादमी बामनीखेड़ा में 12 अक्टूबर को लडक़ों तथा 13 अक्टूबर को लड़कियों के लिए आयोजित किए जाएंगे। शूटिंग के ट्रायल डिस्कवरी इंटरनेशनल स्कूल छपरौला में 12 अक्टूबर को लडक़ों तथा 13 अक्टूबर को लड़कियों के लिए होंगे। हॉकी के ट्रायल ग्राम पंचायत असावटी में संचालित खेल नर्सरी में 12 अक्टूबर को लडक़ों तथा 13 अक्टूबर को लड़कियों के लिए आयोजित किए जाएंगे। बेसबॉल के ट्रायल ग्राम पंचायत उटावड़ में संचालित खेल नर्सरी में 12 अक्टूबर को लडक़ों तथा 13 अक्टूबर को लड़कियों के लिए होंगे। भारोत्तोलन तथा एथलेटिक्स के ट्रायल राजीव गांधी खेल परिसर बंचारी में 12 अक्टूबर को लडक़ों तथा 13 अक्टूबर को लड़कियों के लिए आयोजित किए जाएंगे।

कैनोइंग व रोइंग के खिलाड़ी जिला खेल कार्यालय में करें संपर्क

जिला खेल अधिकारी ने बताया कि कैनोइंग तथा रोइंग खेल के खिलाडिय़ों के लिए 12 व 13 अक्टूबर को जिला खेल कार्यालय पलवल में संपर्क करना अनिवार्य है। उन्होंने सभी पात्र खिलाडिय़ों से आह्वान किया कि वे निर्धारित तिथि एवं स्थान पर समय पर पहुंचकर ट्रायल में भाग लें तथा अपने सभी आवश्यक दस्तावेज साथ लेकर आएं।
000

 

*****

 


(Release ID: 8768)