समस्याएं अनेक, समाधान एक! "सेवा सेतु कैंप" में मिल रहा योजनाओं का सीधा लाभ
- गांंव बडौली आयोजित "सेवा सेतु कैंप" में उमड़े नागरिक, नरेंद्र नंबरदार रहे मुख्य अतिथि
- विभिन्न विभागों ने लगाए स्टॉल, पात्र परिवारों को दी योजनाओं की जानकारी
Posted On:
08 Oct 2026 4:29PM
पलवल, 8 अक्टूबर। हरियाणा सरकार के ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत बृहस्पतिवार को गांव बडौली में ‘सेवा सेतु कैंप’ एवं मुख्यमंत्री अंत्योदय परिवार उत्थान योजना से संबंधित शिविर का आयोजन किया गया। कैंप में विभिन्न विभागों ने स्टॉल लगाकर नागरिकों को जनकल्याणकारी योजनाओं और विभागीय सेवाओं की जानकारी दी। भाजपा जिला उपाध्यक्ष नरेंद्र नंबरदार मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने इस अवसर पर विभिन्न विभागों द्वारा लगाई गई स्टॉल का निरीक्षण करते हुए आम जन से सरकार की योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने का आह्वान किया।
एक ही स्थान पर मिली योजनाओं की जानकारी और आवेदन की सुविधा
सेवा सेतु कैंप में पहुंचे नागरिकों को विभिन्न सरकारी योजनाओं की पात्रता, आवेदन प्रक्रिया और उपलब्ध सुविधाओं के बारे में मौके पर ही जानकारी दी गई। विभागीय अधिकारियों और कर्मचारियों ने पात्र परिवारों को योजनाओं से जोड़ने के लिए आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान किया।
अंत्योदय योजनाओं से जोड़ने पर रहा विशेष फोकस
सेवा सेतु कैंप में नागरिकों को दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना, मुख्यमंत्री अंत्योदय परिवार उत्थान योजना, स्वरोजगार, कौशल विकास, ऋण सुविधा सहित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। बडौली कैंप में सैकड़ों नागरिकों ने पहुंचकर सरकारी योजनाओं और सेवाओं का लाभ लेने के संबंध में जानकारी प्राप्त की।
9 अक्टूबर को घोड़ी में लगेगा सेवा सेतु कैंप
सेवा संकल्प अभियान’ का उद्देश्य पात्र परिवारों को उनके घर-द्वार के नजदीक सरकारी योजनाओं की जानकारी और सुविधाएं उपलब्ध कराना तथा उन्हें आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ाना है। शुक्रवार, 9 अक्टूबर को गांव घोड़ी (महाग्राम) में सेवा सेतु शिविर एवं मुख्यमंत्री अंत्योदय परिवार उत्थान योजना 2.0 से संबंधित मेला आयोजित किया जाएगा। पात्र परिवारों से शिविर में पहुंचकर सरकारी योजनाओं की जानकारी लेने और उपलब्ध सुविधाओं का लाभ उठाने का आह्वान किया गया है।
000
*****
(Release ID: 8769)