Higher Education
azadi ka amrit mahotsav

स्वच्छता को जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाएं युवा : पुष्पेन्द्र

- डा. भीमराव अम्बेडकर राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, पलवल में ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान के तहत स्वच्छता कार्यक्रम आयोजित

- प्रतिभागियों ने स्वच्छता को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने तथा स्वच्छ एवं स्वस्थ समाज के निर्माण में सक्रिय योगदान देने का लिया संकल्प

Posted On: 08 Oct 2026 4:23PM

पलवल, 8 अक्टूबर। 
सरकार की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में चलाए जा रहे शिव संकल्प अभियान के तहत अवसर पर डा. भीमराव अम्बेडकर राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय पलवल में उपायुक्त डा. जयेन्द्र सिंह छिल्लर के मार्गदर्शन में ‘स्वच्छता ही सेवा’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के यूथ रेडक्रॉस के वॉलंटियर्स ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए पूरे महाविद्यालय परिसर में स्वच्छता अभियान चलाया। कार्यक्रम का संचालन महाविद्यालय के यूथ रेडक्रॉस के संचालक राजू द्वारा किया गया। सभी प्रतिभागियों ने स्वच्छता को अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने तथा स्वच्छ एवं स्वस्थ समाज के निर्माण में सक्रिय योगदान देने का संकल्प लिया। इस दौरान यूथ रेडक्रॉस के सभी वॉलंटियर्स ने श्रमदान करते हुए परिसर की साफ-सफाई की तथा स्वच्छता के प्रति जागरूकता का संदेश दिया। प्राचार्य दिलबाग सिंह ने नेतृत्व किया।

इस अवसर पर मेरा युवा भारत पलवल यूनिट के जिला सहयोगी पुष्पेन्द्र मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने वॉलंटियर्स को संबोधित करते हुए सेवा पखवाड़ा एवं ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि स्वच्छता केवल एक अभियान तक सीमित न रहकर हमारे दैनिक जीवन और व्यवहार का हिस्सा बननी चाहिए। युवाओं की सक्रिय भागीदारी से समाज में स्वच्छता के प्रति सकारात्मक बदलाव लाया जा सकता है।
उन्होंने युवाओं का आह्वान किया कि वे स्वयं स्वच्छता को अपनी आदत बनाएं तथा अपने आसपास के लोगों को भी स्वच्छता के प्रति जागरूक करें। उन्होंने कहा कि स्वच्छ परिसर स्वस्थ समाज की आधारशिला है और युवा शक्ति इसमें महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है।

कार्यक्रम के दौरान महाविद्यालय के स्टाफ सदस्यों ने भी वॉलंटियर्स का उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर अनिल चौहान (प्रवक्ता), डा. संजीव कुमार (प्रवक्ता), शेर सिंह (प्रवक्ता), डा. प्रखर, राहुल लांबा सहित महाविद्यालय के सभी स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे।
000

 

*****

 


(Release ID: 8771)