मेगा हेल्थ कैंप में 159 से ज्यादा का जांचा स्वास्थ्य
Posted On:
09 Oct 2026 4:10PM
सिरसा, 09 अक्टूबर- सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नाथूसरी चोपटा में सेवा संकल्प अभियान के तहत शुक्रवार को मेगा हेल्थ कैंप का आयोजन किया गया। शिविर में हरियाणा सरकार के श्रम कल्याण बोर्ड के चेयरमैन रोहताश जांगड़ा ने मुख्यातिथि शिरकत की। शिविर में 159 से ज्यादा नागरिकों का स्वास्थ्य जांचा गया। विभिन्न विभागों में हड्डी रोग विशेषज्ञ ने 52, भौतिक चिकित्सा विभाग ने 16, जनरल मेडिकल ऑफिसर ने 30 और फिजिशियन ने 67 मरीजों की जांच की। नशा मुक्ति विभाग में 12, नेत्र रोग विभाग में 16, नेत्रदान परामर्श के लिए 10, स्त्री रोग विभाग में 68 तथा गर्भावस्था जांच के लिए 40 मरीजों ने सेवाएं प्राप्त कीं। इसके अलावा आयुष्मान भारत के तहत 18 आभा आईडी बनाई गईं और 5 आयुष्मान कार्ड जारी किए गए। एक मरीज को योजना के तहत निशुल्क उपचार उपलब्ध करवाया गया। इसके अतिरिक्त 52 बच्चों का टीकाकरण किया गया, जबकि 31 लोगों के रक्तचाप और 18 लोगों के शुगर की जांच की गई। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष निक्कू राम फौजी, वेद प्रकाश सीवर, कृष्ण कुमार सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे। शिविर के दौरान सेवा संकल्प अभियान के नोडल अधिकारी विपुल गुप्ता और डॉ. भारत भूषण मित्तल ने विभिन्न ओपीडी में उपलब्ध करवाई जा रही स्वास्थ्य सेवाओं का जायजा लिया। इस दौरान वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ. मीनल गर्ग, डॉ. संदीप, डॉ. इशिता राणा अरोड़ा, फिजिशियन डॉ. गगनदीप, बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. अमित गुप्ता, नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. संदीप गुप्ता और नशा मुक्ति केंद्र से डॉ. विकास, काउंसलर बलविंदर सिंह, किशोरावस्था परामर्शदाता एवं स्कूल हेल्थ से कमल कक्कड़, नेत्रदान काउंसलर राहुल शर्मा, विनोद जांगड़ा, विशाल, अनिल, महक, परमजीत, गोपालचंद और नर्सिंग अधिकारी जयंती आदि मौजूद रहे।


*****
(Release ID: 8795)