azadi ka amrit mahotsav

निक्षय पोषण योजना के तहत डीसी अनुपमा अंजली ने टीबी मरीजों को बांटी पोषण किट

डीएमएफ से 489 लाभार्थियों के घर पहुंचेगी पोषण किट

Posted On: 09 Oct 2026 5:03PM
PrintRelease

निक्षय पोषण योजना के तहत डीसी अनुपमा अंजली ने टीबी मरीजों को बांटी पोषण किट

डीएमएफ से 489 लाभार्थियों के घर पहुंचेगी पोषण किट

टीबी मरीजों की सहायता के लिए निक्षय मित्र बनें नागरिक : डीसी अनुपमा अंजली

नारनौल, 9 अक्टूबर। प्रधानमंत्री के टीबी मुक्त भारत अभियान और मुख्यमंत्री हरियाणा की प्रतिबद्धता के अनुरूप हरियाणा सरकार द्वारा चलाई जा रही निक्षय पोषण योजना के तहत शुक्रवार को लघु सचिवालय में टीबी मरीजों को पोषण किट वितरित की गई। उपचार के दौरान मरीजों को पोषण सहयोग उपलब्ध कराने के उद्देश्य से यह कार्यक्रम आयोजित किया गया।
उपायुक्त अनुपमा अंजली ने कुछ लाभार्थियों को किट सौंपकर प्रतीकात्मक रूप से वितरण की शुरुआत की। जिले के कुल 489 लाभार्थियों को पोषण किट उनके घर भिजवाई जा रही है। इन किटों पर होने वाला खर्च जिला खनिज फंड (डिस्ट्रिक्ट माइनिंग फंड) से किया गया है।
कार्यक्रम के दौरान नारनौल निवासी अरुण नूनीवाल ने 17 टीबी मरीजों को गोद लिया। वे इन मरीजों को उनके घर पर पोषण किट भिजवाएंगे।
डीसी ने बताया कि निक्षय पोषण योजना के तहत उपचार के दौरान टीबी मरीजों को हर महीने 1000 रुपये का पोषण भत्ता भी दिया जाता है। टीबी के इलाज में दवा के साथ संतुलित और पौष्टिक आहार भी जरूरी है, ताकि मरीज जल्द स्वस्थ हो सकें।
उपायुक्त ने जिले के सक्षम लोगों, सामाजिक संस्थाओं और स्वयंसेवी संगठनों से अपील की कि वे आगे आएं और "निक्षय मित्र" बनकर टीबी मरीजों को गोद लें तथा उपचार अवधि में उन्हें पोषण सहायता उपलब्ध कराएं। उन्होंने कहा कि समाज के सहयोग से ही जिले को टीबी मुक्त बनाने का लक्ष्य हासिल किया जा सकता है।
इस मौके पर सिविल सर्जन डॉ. अशोक कुमार, उप सिविल सर्जन डॉ. नवीन कुमार सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

फोटो-टीबी मरीजों को किट वितरित करतीं डीसी अनुपमा अंजली।


 

*****

 


(Release ID: 8799)