azadi ka amrit mahotsav

-राष्ट्रीय खाद्य तेल मिशन-

वैल्यू चेन पार्टनर्स एवं किसान उत्पादक संगठनों के चयन के लिए आवेदन आमंत्रित

Posted On: 09 Oct 2026 5:04PM

-राष्ट्रीय खाद्य तेल मिशन-

वैल्यू चेन पार्टनर्स एवं किसान उत्पादक संगठनों के चयन के लिए आवेदन आमंत्रित

इच्छुक संस्थाएं अब 12 तक कृषि उपनिदेशक कार्यालय में जमा करवा सकती हैं दस्तावेज

नारनौल, 9 अक्टूबर। हरियाणा सरकार द्वारा प्रदेश में तिलहन फसलों के उत्पादन को बढ़ावा देने और किसानों की आय में वृद्धि करने के उद्देश्य से 'राष्ट्रीय खाद्य तेल मिशन' को प्रभावी ढंग से लागू किया जा रहा है। जिले में तिलहन फसल क्लस्टरों के सुचारू संचालन एवं प्रबंधन के लिए वैल्यू चेन पार्टनर्स के चयन के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।
इसके लिए जिले के पात्र (किसान उत्पादक संगठनों) सहकारी समितियों और सार्वजनिक व निजी कंपनियां 12 अक्टूबर तक आवेदन कर सकती हैं।
यह जानकारी देते हुए कृषि तथा किसान कल्याण विभाग के उपनिदेशक कृषि (डीडीए) नेहा ने बताया कि पंजीकरण के लिए आवेदक संस्था का कंपनी अधिनियम या सहकारी समिति अधिनियम के तहत पंजीकृत होना अनिवार्य है। संस्था को संबंधित जिले में कम से कम तीन वर्ष का कार्य अनुभव होना चाहिए। एफपीओ या सहकारी संस्था में न्यूनतम 200 किस अनिवार्य रूप से पंजीकृत होने चाहिए। उन्होंने बताया कि पिछले तीन वर्षों का औसत वार्षिक टर्नओवर नौ लाख रुपए से अधिक होना चाहिए।

चयन प्रक्रिया और वरीयता:
वैल्यू चैन पार्टनर्स का चयन जिला कार्यकारी समिति द्वारा निर्धारित मापदंडों एवं अंक प्रणाली (मार्किंग सिस्टम) के आधार पर किया जाएगा। इस प्रक्रिया में किसानों की सामूहिक संस्थाओं जैसे एफपीओ और सहकारी समितियों को विशेष प्राथमिकता दी जाएगी।

आवेदन प्रक्रिया:
इच्छुक और पात्र एफपीओ, सहकारी समितियां तथा अन्य संस्थाएं अपने संगठन की प्रोफाइल कार्य अनुभव प्रमाण पत्र और सभी आवश्यक दस्तावेजों के साथ अपना आवेदन उपनिदेशक कृषि एवं किसान कल्याण विभाग नारनौल के कार्यालय में 12 अक्टूबर तक जमा करवा सकते हैं।

 

*****

 


(Release ID: 8801)