Administrator General & Official Trusty and Treasurer, Charitable Endoments
azadi ka amrit mahotsav

जिम्मेदार अधिकारी समाधान शिविर में मौजूद रहकर मौके पर निपटाएं शिकायतें:विश्राम कुमार मीणा

शिकायत के बाद बिजली विभाग द्वारा तुरंत मीटर लगाने पर रामनगर कॉलोनी के शिकायतकर्ता ने मुख्यमंत्री और उपायुक्त का जताया आभार, उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने सीएम विंडो, जनसंवाद, समाधान शिविर, एसएमजीटी, सीपीग्राम पर आने वाली शिकायतों की समीक्षा

Posted On: 09 Oct 2026 4:53PM

कुरुक्षेत्र 9 अक्टूबर उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने कहा कि समाधान शिविरों में विभिन्न विभागों के जिम्मेदार अधिकारी बैठक में हिस्सा लें और मौके पर ही फैसला लेकर शिकायतों का समाधान करें। समाधान शिविर प्रदेश सरकार का प्रमुख कार्यक्रम है। इन शिविर में नागरिकों की शिकायतों का समाधान होने पर उन्हें किसी बड़े अधिकारी, मंत्री और मुख्यमंत्री के पास नहीं जाना पड़ेगा। समाधान शिविर में रामनगर कॉलोनी निवासी की शिकायत पर बिजली विभाग के कर्मचारियों ने तुरंत मौके जाकर मीटर लगाया। इस त्वरित कार्रवाई पर शिकायतकर्ता ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा का आभार व्यक्त किया।
उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा शुक्रवार को लघु सचिवालय के सभागार में समाधान प्रकोष्ठ की बैठक को संबोधित कर रहे थे। बैठक में सीएम विंडो, जनसंवाद, समाधान शिवर, एसएमजीटी, सीपीग्राम पर आने वाली शिकायतों की समीक्षा की। इस दौरान मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से सभी उपायुक्तों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने सभी उपमंडलों के एसडीएम को निर्देश दिए कि समाधान शिविर में कार्यालय से बाहर जाने पर सक्षम अधिकारी को नियुक्त करें और इसकी सूचना उपायुक्त कार्यालय में रिपोर्ट करें। उन्होंने कहा कि जिन विभागों की शिकायतें आती है, ऐसे विभाग के जिम्मेदार अधिकारी का शिविर में होना जरुरी है। जिन शिकायतों का समाधान नहीं होता, ऐसे नागरिक मुख्यमंत्री के पास शिकायत लेकर पहुंचा है। यदि उनकी शिकायतों का समाधान हो जाएगी तो वो आगे शिकायत नहीं करेंगे। कार्यालय में आने वाले नागरिकों का वहीं पर समाधान होना चाहिए। उन्होंने कहा कि कुछ अधिकारी इन शिकायतों को लेकर गंभीर नहीं है और लंबे समय तक एटीआर तक नहीं भेजते। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी सरकार में जीरो टॉलरेंस को लेकर काम कर रहे है।
उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने कहा कि सीएम विंडो पर कुल 12465 शिकायतें आई है, इनमें से 146 शिकायतें ओवरडयू, 191 शिकायत इन-एक्शन, 78 शिकायतों की एटीआर भेजी जा चुकी है और 12177 शिकायतों को बंद किया जा चुका है। इसी तरह जन संवाद पर कुल 566 शिकायतें आई हैं, इनमें से 84 शिकायतें ओवरडयू, 115 शिकायत इन-एक्शन, 59 शिकायतों की एटीआर भेजी जा चुकी है और 150 शिकायतों को बंद किया जा चुका है। उन्होंने कहा कि समाधान शिविर में कुल 8780 शिकायतें आई हैं, इनमें से 318 शिकायतें पेंडिंग, 5590 का समाधान, 2667 को रिजेक्ट और 185 को रि-ओपन किया गया है। एसएमजीटी की 48 शिकायतें पेंडिंग है और सीपी ग्राम पोर्टल पर 37 शिकायतें पेंडिंग हैं। इस बैठक में पुलिस अधीक्षक चंद्र मोहन, अतिरिक्त उपायुक्त  पंकज सेतिया, एसडीएम शाहाबाद शंभू राठी, एसडीएम लाडवा राजेश कुमार सोनी, नगराधीश आशीष कुमार, सिविल सर्जन डा. सुखबीर सिंह, रोडवेज जीएम समिंद्र सिंह, एक्सईएन मनीष बब्बर, एक्सईएन सुमित गर्ग सहित अन्य अधिकारीगण मौजूद रहे।


 

*****

 


(Release ID: 8805)