food, civil supplies and consumer affairs
azadi ka amrit mahotsav

खरीद एजेंसियों ने अब तक खरीदी 290202 क्विंटल धान:विश्राम कुमार मीणा

खाद्य आपूर्ति विभाग ने 212472 क्विंटल और हैफेड ने खरीदी 77730 क्विंटल धान, अब तक 78762 क्विंटल धान का उठान कार्य हो चुका है पूरा, धान उठान कार्य को भी तेज गति से करना सुनिश्चित करें अधिकारी

Posted On: 09 Oct 2026 3:15PM

कुरुक्षेत्र 9 अक्टूबर उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने कहा कि कुरुक्षेत्र के खरीद केन्द्रों व मंडियों में धान की खरीद का कार्य खाद्य आपूर्ति एवं हैफेड एजेंसी द्वारा 29 सितंबर से शुरू कर दिया गया था। इन दोनों एजेंसियों ने 8 अक्टूबर 2026 को देर सायं तक 290202 क्विंटल धान की खरीद का कार्य पूरा कर लिया है। इस सीजन में खाद्य आपूर्ति विभाग द्वारा 212472 और हैफेड ने खरीदी 77730 क्विंटल धान का खरीद कार्य किया गया है। अब तक खरीदी गई धान में से 78762 क्विंटल धान का उठान कार्य पूरा हो चुका है। खरीद एजेंसियों को धान उठान कार्य को निरंतर करने के निर्देश दिए गए है। अगर कोई अधिकारी धान उठान कार्य में लापरवाही बरतेगा तो उसके खिलाफ भी कार्रवाई करने के निर्देश जारी किए गए है।
उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने कहा कि कुरुक्षेत्र में धान की खरीद करने के लिए 22 खरीद केन्द्र व मंडिया स्थापित की गई है। इन मंडियों से खाद्य आपूर्ति व हैफेड की तरफ धान की खरीद का कार्य किया जा रहा है। इस सीजन में खाद्य आपूर्ति एजेंसी द्वारा अजराना कला मंडी से 2600 क्विंटल,
अमीन मंडी से 839 क्विंटल, बाबैन मंडी से 12121 क्विंटल, भौर सैयदां से 1592 क्विंटल, गुमथला गढू से 6788 क्विंटल, इस्माईलाबाद मंडी से 16577 क्विंटल, झांसा मंडी से 10406 क्विंटल, थानेसर मंडी से 48190 क्विंटल, लाडवा मंडी से 28820 क्विंटल, गांव नलवी से 2235 क्विंटल, पिहोवा मंडी से 29535 क्विंटल, पिपली मंडी से 15053 क्विंटल, शाहबाद मंडी से 32000 क्विंटल, थाना से 1034 क्विंटल, ठोल मंडी से 4684 क्विंटल धान खरीदा गया है। इसके अलावा हैफेड द्वारा बाबैन मंडी से 5074 क्विंटल, बारना मंडी से 524 क्विंटल, बोधनी से 900 क्विंटल, चढुनी जाटान मंडी से 2939 क्विंटल, इस्माईलाबाद मंडी से 5772 क्विंटल, कराह साहब से 3240 क्विंटल, कुरुक्षेत्र मंडी से 15586 क्विंटल, लाडवा मंडी से 8984 क्विंटल, लुखी मंडी से 457 क्विंटल, मलिकपुर से 1540 क्विंटल, नीमवाला से 1440 क्विंटल, पिहोवा मंडी से 13840 क्विंटल, पिपली मंडी से 1600 क्विंटल, शाहबाद मंडी से 15667, ठोल मंडी से 167 क्विंटल क्विंटल धान की खरीद की गई है।
उन्होंने कहा कि खाद्य आपूर्ति और हैफेड द्वारा कुल 290202 क्विंटल धान की खरीद की जा चुकी है, जिसमें एजेंसियों द्वारा 78762 क्विंटल धान का उठान कार्य पूरा कर लिया है। धान सीजन में एजेंसियों द्वारा तेजी के साथ खरीद का कार्य किया जा रहा है। अधिकारियों को विशेष हिदायत दी गई है कि उठान कार्य पर विशेष फोकस रखा जाए ताकि व्यापारियों और किसानों को किसी प्रकार की कोई दिक्कत ना आए। मंडी परिसर में किसानों की सुविधा के लिए पर्याप्त बिजली, पानी, सफाई व्यवस्था व अन्य मूलभूत सुविधाओं का ध्यान रखने के आदेश संबंधित अधिकारियों को दिए है। प्रशासन द्वारा किसानों की फसल का एक-एक दाना खरीदने के लिए व्यवस्था और प्रबंध सुनिश्चित किए गए है।



 

*****

 


(Release ID: 8809)