azadi ka amrit mahotsav

रक्तदान महादान है और मानव जीवन की रक्षा से बढ़कर कोई अन्य पुण्य कार्य नहीं: विधायक ओम प्रकाश यादव

राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में रक्तदान शिविर का आयोजन

Posted On: 09 Oct 2026 5:11PM
PrintRelease

रक्तदान महादान है और मानव जीवन की रक्षा से बढ़कर कोई अन्य पुण्य कार्य नहीं: विधायक ओम प्रकाश यादव

राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में रक्तदान शिविर का आयोजन


नारनौल, 9 अक्टूबर। 'सेवा संकल्प अभियान' के तहत मुख्यालय के दिशा-निर्देशानुसार युवाओं में सामाजिक दायित्व और सेवा भाव को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में रक्तदान शिविर का आयोजन किया। कार्यक्रम में नारनौल विधायक ओम प्रकाश यादव ने मुख्य अतिथि के तौर पर शिरकत की।
विशिष्ट अतिथि के तौर पर भाजपा के पूर्व अध्यक्ष राकेश शर्मा, भाजपा जिला उपाध्यक्ष किशन लाल बोहरा तथा वासुदेव यादव मौजूद रहे।
मुख्य अतिथि ओम प्रकाश यादव ने कहा कि रक्तदान महादान है और मानव जीवन की रक्षा से बढ़कर कोई अन्य पुण्य कार्य नहीं हो सकता। हमारे द्वारा दान किया गया रक्त किसी गंभीर रूप से बीमार व्यक्ति या दुर्घटना का शिकार हुए मरीज को नई जिंदगी दे सकता है। उन्होंने आईटीआई के युवाओं द्वारा की गई इस सामाजिक पहल की प्रशंसा की और क्षेत्र के अन्य शैक्षणिक संस्थानों को भी प्रेरित किया कि वे समय-समय पर इस तरह के जनहितकारी कार्यक्रमों का आयोजन करें।
मुख्य अतिथि ने रक्तदाताओं को प्रशंसा पत्र, मेडल देकर सम्मानित किया गया।
शिविर के दौरान रेड क्रॉस सोसाइटी और स्थानीय नागरिक अस्पताल से आई डॉक्टरों एवं स्वास्थ्य कर्मियों की विशेष टीम ने सुरक्षा, स्वच्छता और सभी आवश्यक चिकित्सकीय मानकों का पालन करते हुए रक्त संग्रहण का कार्य संपन्न कराया।
संस्थान प्रबंधन द्वारा रक्तदाताओं के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए फल, जूस और पौष्टिक आहार का विशेष प्रबंध किया।
कार्यक्रम के समापन पर संस्थान के प्रधानाचार्य विनोद खंगवाल ने मुख्य अतिथि विधायक ओम प्रकाश यादव, अतिथियों, मेडिकल टीम तथा सभी रक्तदाताओं का आभार प्रकट किया।
इस अवसर पर सुरेश चौधरी, सपना गुप्ता, जोगिंदर राजपूत, डॉ. अनिल सैनी, सत्यनारायण जांगड़ा, उप-प्रधानाचार्य तिलक राज, सुनील यादव, एनसीसी प्रभारी मेजर वीरेंद्र सेकवाल, वर्ग अनुदेशक अमित, मनीषा यादव, हरीश, मनोज, अशोक, शक्ति, नीरज यादव, जॉनी यादव सहित संस्थान के सभी अनुदेशक (Instructors), कर्मचारी तथा बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

फोटो-रक्तदाताओं को बैज लगाते विधायक ओम प्रकाश यादव।


 

*****

 


(Release ID: 8811)