azadi ka amrit mahotsav

रक्तदान शिविर में 33 यूनिट रक्त एकत्रित

Posted On: 09 Oct 2026 5:12PM

सिरसा, 09 अक्टूबर- सेवा संकल्प अभियान के तहत जिला रेडक्रॉस सोसायटी सिरसा की ओर से शाह सतनाम जी बॉयज कॉलेज, सिरसा में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में रक्तदाताओं ने कुल 33 यूनिट रक्तदान किया। जिला रेडक्रॉस सोसायटी के सहायक सचिव गुरमीत सिंह ने बताया कि शिविर का आयोजन सरकारी अस्पताल के ब्लड बैंक की टीम के सहयोग से किया गया। शिविर का उद्देश्य स्वैच्छिक रक्तदान को बढ़ावा देना तथा जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित करने में योगदान देना था। उन्होंने कहा कि रक्तदान एक पुनीत कार्य है, जिससे जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध करवाकर उनकी मदद की जा सकती है। ऐसे शिविर समाज में सेवा, सहयोग और मानवता की भावना को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।



 

*****

 


(Release ID: 8814)