azadi ka amrit mahotsav

आयुष विभाग ने लगाया आउटरीच शिविर

Posted On: 09 Oct 2026 5:13PM

सिरसा, 09 अक्टूबर- सेवा संकल्प अभियान के तहत आयुष विभाग की ओर से गांव शेखुपुरिया में आउटरीच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्देश्य ग्रामीणों तक आयुष पद्धति से जुड़ी स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना तथा उन्हें स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना था। जिला आयुष अधिकारी डॉ. आशु शर्मा के मार्गदर्शन में आयोजित इस शिविर के माध्यम से ग्रामीणों को आयुष चिकित्सा पद्धतियों के महत्व के बारे में जानकारी देने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करने पर जोर दिया गया। सेवा संकल्प अभियान के तहत इस प्रकार के शिविरों का उद्देश्य आमजन तक स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच सुनिश्चित करना है।


 

*****

 


(Release ID: 8815)