Haryana Electricity Regulatory Commission
azadi ka amrit mahotsav

उपभोक्ता कष्ट निवारण फोरम के चेयरमैन आज करेंगे बिजली से संबंधित समस्याओं का समाधान

Posted On: 09 Oct 2026 3:27PM

कुरुक्षेत्र 9 अक्टूबर यूएचबीवीएन के अधीक्षक अभियंता एमजी जिंदल ने कहा कि बिजली संबंधी उपभोक्ताओं की शिकायतों का शीघ्र निवारण के लिए विद्युत सदन यूएचबीवीएन में उपभोक्ता कष्ट निवारण फोरम के चेयरमैन योगराज की अध्यक्षता में उपभोक्ता फोरम की एक बैठक 9 अक्टूबर को होगी। उपभोक्ता शिकायत फोरम की बैठक सेक्टर-8 एसई विद्युत सदन यूएचबीवीएन यूएचबीवीएन कुरुक्षेत्र में 9 अक्टूबर  2026 को सुबह 11 बजे से लेकर दोपहर 2 बजे तक होगी।
अधीक्षक अभियंता एमजी जिंदल ने कहा कि इस बैठक में बिजली संबंधित वह समस्याएं सुनी जाएगी, जिनका एसडीओ सहित स्थानीय अधिकारियों से मिलने उपरांत भी कोई समाधान नहीं हो रहा है। ऐसे सभी उपभोक्ता अपनी समस्याओं को इस फोरम के समक्ष रख सकते है। जिन उपभोक्ताओं के 2 वर्ष से पहले के केस बिजली चोरी संबंधी मुकदमे कोर्ट में लंबित है, सुनवाई दरबार में नहीं होगी। उन्होंने बिजली उपभोक्ताओं से अपील करते हुए कहा कि फोरम के समक्ष निर्धारित समय तक सेक्टर-8 विद्युत सदन में पहुंचकर बिजली संबंधी समस्याओं का शीघ्र निवारण करवाएं।



 

*****

 


(Release ID: 8818)