महिला समर्थ संस्थान पुरस्कार के लिए संस्था 15 अक्तूबर तक करें आवेदन
Posted On:
09 Oct 2026 5:23PM
रेवाड़ी, 09 अक्तूबर।
महिला एंव बाल विकास विभाग हरियाणा पंचकुला द्वारा महिला समर्थ सस्थान पुरस्कार योजना वित वर्ष 2026-27 आरम्भ की जा रही है। इस योजना का उदेश्य हरियाणा राज्य में महिला कर्मचारियो के लिए सुरक्षित, सम्मानजनक, बराबर और सहायक कार्यस्थल वातावरण बनाने में बेहतरीन दिखाने वाले संस्थान को पहचानना और बढ़ावा देना है।
महिला एवं बाल विकास विभाग जिला कार्यक्रम अधिकारी शालू यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि कोई भी संस्था महिला समर्थ संस्थान पुस्कार के लिये आवेदन करना चाहते है तो वो संस्थान विभाग के पोर्टल में आवेदन कर सकते है। सस्था आवेदन करने के लिये विभाग का लिंक https://onlinemis.wedhrv.gov.in/gaurav/ पर आवेदन कर सकते है। जिसकी अन्तिम तिथि 15 अक्तूबर 2026 है।
उन्होंने बताया कि इसके अलावा श्रीमती सुषमा स्वराज अवॉर्ड, इंदिरा गांधी महिला शक्ति अवार्ड, कल्पना चावला शौर्या अवॉर्ड, बहन शन्नो देवी पंचायती राज अवॉर्ड और लाइफटाइम अचीवर्स अवॉर्ड भी विभाग द्वारा दिया जाना है जिसकी अन्तिम तिथि 05 नवंबर 2026 है। जो भी महिला इन किसी भी अवार्ड के लिये आवेदन करना चाहती है तो वो महिलाएं विभाग के लिक https://onlinemis.wedhrv.gov.in/gaurav/ पर अपना आवेदन कर सकती है।
--------
*****
(Release ID: 8835)