पलवल, 9 अक्टूबर। हरियाणा सरकार द्वारा चलाए जा रहे ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत शुक्रवार को उपमंडल पलवल के गांव घोड़ी में उपायुक्त डा. जयेन्द्र सिंह छिल्लर के मार्गदर्शन में ‘सेवा सेतु कैंप’ एवं मुख्यमंत्री अंत्योदय परिवार उत्थान योजना से संबंधित शिविर का आयोजन किया गया। कैंप में विभिन्न विभागों ने स्टॉल लगाकर नागरिकों को जनकल्याणकारी योजनाओं एवं विभागीय सेवाओं की जानकारी दी और पात्र लाभार्थियों को आवेदन प्रक्रिया के बारे में अवगत कराया। कैंप में वरिष्ठï भाजपा नेता मेहरचंद गहलोत ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की और स्टॉल का अवलोकन करते हुए नागरिकों से सरकार की अंत्योदय उत्थान और जनकल्याण से संबंधित योजनाओं का लाभ उठाने का आह्वïान किया।
लोगों को मिल रही एक ही स्थान पर योजनाओं की जानकारी और आवेदन की सुविधा : मेहरचंद गहलोत
मेहरचंद गहलोत ने कहा कि ‘सेवा सेतु कैंप’ मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अंत्योदय उत्थान की सोच को साकार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। इन कैंपों के माध्यम से पात्र परिवारों को एक ही स्थान पर विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी, पात्रता संबंधी मार्गदर्शन और आवेदन की सुविधा मिल रही है। इससे नागरिकों का समय व श्रम बचने के साथ सरकारी सेवाओं में पारदर्शिता और जवाबदेही भी बढ़ रही है।
अंत्योदय योजनाओं से पात्र लाभार्थियों को जोडऩे पर विशेष फोकस
एसडीएम भूपेंद्र सिंह ने बताया कि अभियान के दौरान नागरिकों को ‘दीन दयाल लाडो लक्ष्मी’ योजना, मुख्यमंत्री अंत्योदय परिवार उत्थान योजना, स्वरोजगार, कौशल विकास, ऋण सुविधा सहित अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी जा रही है। अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा पात्र लाभार्थियों को योजनाओं से जोडऩे की प्रक्रिया के संबंध में भी मार्गदर्शन प्रदान किया गया।
गांव घोड़ी में आयोजित कैंप में सैकड़ों नागरिकों ने लिया योजनाओं का लाभ
सेवा सेतु कैंप में क्षेत्र के सैकड़ों नागरिकों ने पहुंचकर विभिन्न सरकारी योजनाओं एवं सेवाओं की जानकारी प्राप्त की। विभागीय स्टॉलों पर नागरिकों की आवश्यकताओं के अनुसार उन्हें संबंधित योजनाओं का लाभ लेने के लिए मार्गदर्शन दिया गया। अभियान का उद्देश्य सरकारी योजनाओं का लाभ पात्र परिवारों तक पहुंचाकर उन्हें आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ाना है।
*****