Women and Child Development
राज्य स्तरीय महिला पुरस्कारों के लिए 5 नवंबर तक जमा करवाएं सिफारिशें : उपायुक्त
-महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए कृतसंकल्प हरियाणा सरकार
-प्रत्येक वर्ष अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर 8 मार्च को प्रदान किए जाते हैं पुरस्कार
Posted On:
09 Oct 2026 5:58PM
पलवल, 9 अक्टूबर। हरियाणा सरकार महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए कृतसंकल्प है। इसी उद्देश्य से हरियाणा महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में महत्वपूर्ण योगदान देने वाली एवं उत्कृष्ट उपलब्धियां हासिल करने वाली महिलाओं से राज्य स्तरीय पुरस्कारों के लिए 5 नवंबर तक सिफारिशें आमंत्रित की गई हैं। उपायुक्त डा. जयेन्द्र सिंह छिल्लर ने जानकारी देते हुए बताया कि महिला एवं बाल विकास की ओर से प्रतिवर्ष विभिन्न क्षेत्रों में उपलब्धियां हासिल करने वाली महिलाओं को अनेक पुरस्कारों से सम्मानित किया जाता है और यह पुरस्कार प्रत्येक वर्ष अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर 8 मार्च को प्रदान किए जाते हैं। इन पुरस्कारों में सुषमा स्वराज पुरस्कार के तहत 5 लाख रुपए एवं प्रशस्ति पत्र, इंदिरा गांधी महिला शक्ति पुरस्कार के तहत 1 लाख 50 हजार रुपए एवं प्रशस्ति पत्र, कल्पना चावला शौर्य पुरस्कार तथा बहन शन्नो देवी पंचायती राज पुरस्कार के तहत 1-1 लाख रुपए एवं प्रशस्ति पत्र, लाइफ टाइम अचीवर्स पुरस्कार के तहत 51 हजार रुपए तथा प्रशस्ति पत्र प्रदान किया जाता है। उन्होंने बताया कि सरकारी कर्मचारी, सामाजिक कार्यकर्ता और महिला उद्यमी को (दो-दो पुरस्कार) के तहत 21-21 हजार रुपए व प्रशस्ति पत्र दिए जाएंगे। उन्होंने बताया कि इन पुरस्कारों के संदर्भ में अधिक जानकारी के लिए महिला एवं बाल विकास विभाग की वेबसाइट wcdhry.gov.in/ पर देखी जा सकती है।000
*****
(Release ID: 8841)