अनुसूचित जाति के व्यक्ति विभिन्न ऋण योजनाओं में 31 दिसंबर तक करें आवेदन : अतिरिक्त उपायुक्त उत्सव आनंद
-पात्र आवेदकों को 1 लाख से 2 लाख रुपये तक का ऋण लेने का अवसर
-ऋण आवेदन करने की अंतिम तिथि 31 दिसंबर 2026 निर्धारित
Posted On:
09 Oct 2026 5:57PM
पलवल, 9 अक्टूबर। हरियाणा अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम द्वारा अनुसूचित जाति के व्यक्तियों को स्वरोजगार स्थापित करने और आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से विभिन्न ऋण योजनाओं के तहत आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इन योजनाओं के माध्यम से पात्र व्यक्तियों को विभिन्न आय उपार्जन गतिविधियां शुरू करने के लिए ऋण उपलब्ध करवाया जाएगा। आवेदन करने की अंतिम तिथि 31 दिसंबर 2026 है।अतिरिक्त उपायुक्त उत्सव आनंद ने जानकारी देते हुए बताया कि योजनाओं का लाभ लेने के लिए आवेदक की परिवार पहचान पत्र (पीपीपी) के अनुसार वार्षिक पारिवारिक आय 3 लाख रुपये तक होनी चाहिए। आवेदक की आयु 18 से 45 वर्ष के बीच होनी चाहिए तथा वह हरियाणा राज्य का स्थाई निवासी होना चाहिए। इसके अलावा, आवेदक किसी बैंक, सरकारी वित्तीय संस्था अथवा निगम का पूर्व से डिफाल्टर नहीं होना चाहिए।
विभिन्न योजनाओं के तहत मिलेगा ऋणअतिरिक्त उपायुक्त उत्सव आनंद ने बताया कि बैंक टाईअप स्कीम के तहत अधिकतम 1 लाख 50 हजार रुपये तक का ऋण उपलब्ध करवाया जाएगा। वहीं, एनएसएफडीसी योजना के अंतर्गत सूक्ष्म वित्त योजना में अधिकतम 1 लाख रुपये तथा सावधि ऋण योजना में अधिकतम 2 लाख रुपये तक का ऋण प्राप्त किया जा सकता है। इसी प्रकार, एनएसकेएफडीसी योजना के तहत विभिन्न आय उपार्जन गतिविधियों के लिए 1 लाख से 2 लाख रुपये तक के ऋण हेतु आवेदन किए जा सकते हैं।ऑनलाइन और ऑफलाइन कर सकते हैं आवेदनअतिरिक्त उपायुक्त ने पात्र व्यक्तियों से इन योजनाओं का लाभ उठाने की अपील की। इच्छुक आवेदक निगम की आधिकारिक वेबसाइट hscfdc.org.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त, नजदीकी निगम कार्यालय, सरल केंद्र अथवा सीएससी सेंटर पर जाकर भी आवेदन किया जा सकता है।31 दिसंबर 2026 है आवेदन करने की अंतिम तिथिऋण योजनाओं के तहत आवेदन करने की अंतिम तिथि 31 दिसंबर 2026 निर्धारित की गई है। इसलिए सभी पात्र आवेदकों को सलाह दी जाती है कि वे अंतिम तिथि से पहले अपना आवेदन जमा करवाना सुनिश्चित करें। योजनाओं से संबंधित अधिक जानकारी के लिए निगम के दूरभाष नंबर 01275-461840 पर संपर्क किया जा सकता है।000
*****
(Release ID: 8842)