Sports
हरियाणा सरकार की आउट स्टेंडिंग स्पोटर्स पॉलिसी से मिला सरकारी नौकरी प्राप्त करने का अवसर
-ओएसपी के तहत पलवल में जूनियर कोच के पद पर कार्यरत हैं दीपक खत्री
-वर्षों की मेहनत, संघर्ष और खेल के प्रति समर्पण को मिली बड़ी पहचान
- ओएसपी स्पोट्र्स पॉलिसी खिलाडिय़ों के लिए बनी बदलाव का महत्वपूर्ण माध्यम
- जूनियर कोच दीपक खत्री ने हरियाणा सरकार का जताया आभार
Posted On:
09 Oct 2026 5:53PM
पलवल, 9 अक्टूबर। मेरा नाम दीपक खत्री है और मैं पलवल में जूनियर कोच के पद पर कार्यरत हूं। आज जब मैं अपने सफर को पीछे मुडक़र देखता हूं, तो महसूस होता है कि खेल केवल मैदान पर जीत हासिल करने का माध्यम नहीं है, बल्कि यह जीवन को एक नई दिशा और पहचान देने की ताकत भी रखता है। एक खिलाड़ी के लिए सबसे बड़ी खुशी तब होती है, जब उसकी मेहनत और प्रतिभा को सम्मान मिलता है। मेरे जीवन में भी एक ऐसा ही महत्वपूर्ण बदलाव आया, जब मुझे हरियाणा सरकार की वर्ष 2021 की ओपीएस (आउट स्टेंडिंग स्पोटर्स पॉलिसी) के तहत सरकारी नौकरी प्राप्त करने का अवसर मिला। यह मेरे लिए केवल एक नौकरी नहीं थी, बल्कि वर्षों की मेहनत, संघर्ष और खेल के प्रति समर्पण को मिली एक बड़ी पहचान थी।हरियाणा को देश की खेल प्रतिभाओं की धरती कहा जाता है। यहां के खिलाडिय़ों ने राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश और देश का नाम रोशन किया है। लेकिन किसी खिलाड़ी के लिए खेल के बाद अपने भविष्य को सुरक्षित करना भी उतना ही महत्वपूर्ण है। ऐसे समय में हरियाणा सरकार की खिलाडिय़ों के लिए बनाई गई नीतियां एक मजबूत सहारा बनकर सामने आती हैं। 2021 की ओपीएस स्पोट्र्स पॉलिसी मेरे जैसे खिलाडिय़ों के लिए बदलाव का एक महत्वपूर्ण माध्यम बनी। इस नीति ने यह विश्वास मजबूत किया कि सरकार खिलाडिय़ों की मेहनत को केवल पदक तक सीमित नहीं समझती, बल्कि उनके भविष्य और रोजगार की चिंता भी करती है।मेरी सरकारी सेवा की शुरुआत मेरे लिए उस बदलाव की कहानी है, जिसमें एक खिलाड़ी को मैदान में पसीना बहाने के बाद अपने भविष्य के लिए नई उम्मीद मिली। आज मैं एक जूनियर कोच के रूप में नई पीढ़ी के खिलाडिय़ों को प्रशिक्षण देने और उन्हें आगे बढऩे के लिए प्रेरित करने का अवसर पा रहा हूं। यह मेरे लिए गर्व की बात है कि जिस खेल ने मुझे पहचान दी, उसी खेल से जुड़े बच्चों और युवाओं के भविष्य को संवारने में मैं अपना योगदान दे पा रहा हूं। मैं हरियाणा सरकार का हृदय से धन्यवाद और आभार व्यक्त करता हूं। खिलाडिय़ों के लिए ऐसी नीतियां वास्तव में समाज में सकारात्मक बदलाव लाती हैं। ये नीतियां खिलाडिय़ों को सिर्फ पदक जीतने का सपना नहीं दिखातीं, बल्कि यह भरोसा भी देती हैं कि मेहनत करने वाले खिलाड़ी का भविष्य सुरक्षित हो सकता है।दीपक खत्री ने कहा कि मेरी कहानी उन सभी खिलाडिय़ों के लिए एक संदेश है। मेहनत करते रहिए, सपने देखते रहिए और अपने लक्ष्य की ओर बढ़ते रहिए। सरकार की सकारात्मक नीतियां और आपकी मेहनत मिलकर बदलाव की एक नई कहानी लिख सकती हैं। यही है मेरी ‘कहानी बदलाव की’। खेल से सम्मान, सम्मान से रोजगार और रोजगार से समाज की सेवा तक का सफर। हरियाणा सरकार का धन्यवाद उन नीतियों के लिए जिन्होंने खिलाडिय़ों के सपनों को नई उड़ान दी।
*****
(Release ID: 8847)