राजनीतिक एवं सामाजिक क्षेत्र के लोगों ने पूर्व विधायक दीपक मंगला के पिता के निधन पर जताया शोक
-शोकाकुल परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं प्रकट कर सांत्वना दी
-दिवंगत पुण्यात्मा की शांति के लिए ईश्वर से की प्रार्थना
Posted On:
09 Oct 2026 5:51PM


पलवल, 9 अक्टूबर। हरियाणा भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पलवल के पूर्व विधायक दीपक मंगला के पूज्य पिता लाला वेद प्रकाश मंगला के निधन पर बुधवार को राजनीतिक एवं सामाजिक क्षेत्र से जुड़े अनेक गणमान्य व्यक्तियों तथा आम नागरिकों ने उनके निवास स्थान पर पहुंचकर शोक संवेदनाएं व्यक्त कीं।
इस अवसर पर पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं हरियाणा सार्वजनिक उपक्रम ब्यूरो के चेयरमैन मोहन लाल कौशिक, सदस्य संसदीय बोर्ड सुधा यादव, पूर्व मंत्री जगदीश नायर, पूर्व मंत्री करण सिंह दलाल, हरियाणा सरकार के पूर्व चेयरमैन मुकेश गौड़, प्रदेश अध्यक्ष अग्रवाल वैश्य समाज अशोक बुवानीवाला, चेयरमैन जिला परिषद गुरुग्राम कल्याण सिंह चौहान, जिला अध्यक्ष नूंह सुरेंद्र सिंह, जिला अध्यक्ष महेंद्रगढ़ यतेंद्र राव, चेयरमैन मेवात जाहिद हुसैन, पूर्व जिला अध्यक्ष हुकम सिंह यादव, पूर्व जिला अध्यक्ष नारनौल राकेश शर्मा, नगरपालिका अध्यक्ष कोसी धर्मवीर अग्रवाल, भाजपा नेता समय सिंह भाटी, भाजपा नेता वरुण श्योराण एवं नीरा तोमर फरीदाबाद सहित अनेक गणमान्य लोगों ने शोकाकुल परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं प्रकट कीं। उन्होंने परिवार के सदस्यों को सांत्वना देते हुए इस कठिन एवं दुख की घड़ी में धैर्य और संबल प्रदान करने की कामना की। साथ ही, दिवंगत पुण्यात्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।
उल्लेखनीय है कि पूर्व विधायक दीपक मंगला के पिता लाला वेद प्रकाश मंगला का रविवार को निधन हो गया था। उनके निधन से राजनीतिक, सामाजिक एवं विभिन्न क्षेत्रों में शोक की लहर है।
000
*****
(Release ID: 8849)